Monday, September 25, 2023
BREAKING
सीएम ने कुल्लू दशहरा उत्सव के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का शुभारंभ कर ब्रॉशर जारी किया स्वेच्छा से मदद में निहित होता है स्वयं तथा समस्त समाज का भला: मुख्यमंत्री 10 गुना स्टाम्प ड्यूटी बढ़ाना प्रदेश के लोगों के साथ धोखा: जयराम ठाकुर क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण पर बल दिया जाएगा: मुख्यमंत्री 27 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 26 सितंबर को आउटसोर्स कर्मियों के मुद्दे पर तपा सदन, विपक्ष ने किया वाकआउट सीएम बोले सीपीएस संवैधानिक पद नहीं, गाड़ी पर नहीं लगा सकते तिरंगा मुख्यमंत्री की माता ने आपदा राहत कोष में किया अंशदान, अब तक 180 करोड़ जमा श्‍वेतपत्र सदन में रखा, 6 करोड़ के फुल्‍के खाए और 26 करोड़ के तंबू लगे कार और ट्रक की आमने-सामने टक्‍कर, दादी और पोती की मौत
 

आपसी सहमति और मध्यस्तता से अधिकतर  मामलों का निपटारा संभवः चीफ जस्टिस

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, September 25, 2022 18:35 PM IST
आपसी सहमति और मध्यस्तता से अधिकतर  मामलों का निपटारा संभवः चीफ जस्टिस

धर्मशाला(कांगड़ा),25 सितंबर। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमजद ए0 सैयद ने कहा है कि आपसी सहमति और मध्यस्तता से अधिकतर मामलों का निपटारा संभव हो सकता है। इससे जहां न्यायालयों में मुकदमों की संख्या कम होगी वहीं लोगों को सुलभ और समय पर न्याय मिलना सुनिश्चित हो सकेगा। यह विचार उन्होंने रविवार को स्थानीय पुलिस मैदान में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित विधिक सेवा महाशिविर की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये।

 

कार्यक्रम में प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना, न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक ठाकुर, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव अशोक जैन, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रेम पाल रांटा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमजद ए0 सैयद ने कहा कि समाज के सभी वर्गो में शांति और भाईचारा स्थापित करना कानून का अंतिम लक्ष्य है और न्याय प्राप्त करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों का मूल उदेश्य लोगों में न्याय के बारे में साक्षरता व जागरूकता पैदा करना है। इसके अतिरिक्त लोगों को सामान्य संवाद से कानून के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक कर सुलह व समझौतों द्वारा फैसला करने के लिए प्रेरित करना हैं।

 

चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति अमजद ए0 सैयद ने बताया कि नालसा के द्वारा गत अगस्त माह में देश में आयोजित की गई लोक अदालतों के माध्यम से आपसी सहमति से एक करोड़ मामलों का निपटारा सुनिश्चित किया गया था। इसमें से हिमाचल प्रदेश में प्राप्त हुए 48  हजार मामलों में से 24 हजार मामलों का निपटारा कर 69 करोड़ रूपये की तय राशि का भुगतान किया गया था। उन्होंने कहा कि  पीड़ित को सुलभता और समय पर न्याय मिल सके इसके लिए पूर्ण प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां संविधान के तहत प्रत्येक नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है वहीं इसके लिए हर नागरिक को अपने मौलिक एवं कानूनी अधिकारों के साथ-साथ अपने दायित्व के सम्बन्ध में संपूर्ण जानकारी होना भी आवश्यक है।

 

उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार समाज के पिछड़े, वंचित तथा गरीब वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में प्रशासन के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी तथा आशावर्कर सहित समाज के अन्य वर्गों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने सभी लोगों से समाज के गरीब लोगों की भलाई के लिए कार्य करने का आहवान किया।

 

प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायामूर्ति सबीना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि पैरा लीगल वालंटियर्सज के माध्यम से हर घर तक विधिक सेवा प्राधिकरण  के कार्यों बारे जानकारी पहुंचाने के साथ कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए पात्र लोगों की पहचान हेतु विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत अब तक 39231 लोगों से सम्पर्क कर 1500 से अधिक लोगों की कानूनी सहायता के लिए पहचान की गई है।  उन्होंने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदेश के दूरस्थ व जनजातीय जि़लों में भी अपनी सेवाओं के माध्यम से लोगों तक जानकारी पहुंचाने के साथ विधिक सेवा शिविरों का आयोजन सुनिश्चित बना रहा है।

 

प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायामूर्ति विवेक ठाकुर ने भी विभिन्न कानूनी पहलुओं पर प्रकाश ड़ाला। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा शिविरों से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को निःशुल्क न्याय प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि लोक अदालतों के माध्यम से करोड़ों मामलों का निपटारा सुनिश्चित हुआ है जिसमें न्यायालयों की मध्यस्थता से लोगों को जल्दी न्याय प्राप्त होने के साथ जहां न्यायालयों में मुकदमों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों स निचले स्तर पर आपसी सहमति से मामलों के निपटारे करने की दिशा में विशेष पहल करने का आहवान किया जिससे कम से कम मामलें न्यायालयों में प्रस्तुत हो।

 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव अशोक जैन ने भी विभिन्न कानूनी जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा विधिक सेवा नेटवर्क संचालित करता है। जिसके माध्यम से लोगों को सुलभ व समय पर न्याय दिलवाने के साथ उनकी कानूनी रूप से मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि देश के 365 जिलों में  पूर्णकालिक लीगल एड डिफेंस कोंसिल की नियुक्ति की जा रही है जिसमें से हिमाचल प्रदेश के 6 जि़लों को शामिल किया गया है जिसमें कांगड़ा जि़ला भी शामिल है।

 

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रेम पाल रांटा ने मुख्यअतिथि तथा अन्य मेहमानों का स्वागत किया तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों पर प्रकाश ड़ाला। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों के आयोजन से लोगों में विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस अवसर पर मुख्यअतिथि द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के 10 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किये गए।

 

जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कांगड़ा अजय मैहता ने मुख्यअतिथि तथा सभी अतिथियों को धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा, न्यायमूर्ति विरेन्द्र सिंह, न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य, सॉलिसिटर जनरल बलराम शर्मा, रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द मल्होत्रा, एडवोकेट जनरल अशोक शर्मा, जि़ला एवं सत्र न्यायाधीश अजय मैहता, उच्च न्यायालय बार कोंसिल के अध्यक्ष अजय कोचड़, बार एसोसिएसन के अध्यक्ष लवनीश शर्मा, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव विजय लक्ष्मी, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, जि़ला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी, अधिवक्ता, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी तथा आशावर्कर, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री ने चनौर में ऐतिहासिक शिव मंदिर में शीश नवाया बोले भारी बारिश के चलते क्रशर पर रोक

जन्‍माष्‍टमी : मुख्यमंत्री ने चनौर में ऐतिहासिक शिव मंदिर में शीश नवाया बोले भारी बारिश के चलते क्रशर पर रोक

मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर और सुलह विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया

दौरा : मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर और सुलह विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया

डिप्‍टी सीए ने हरिपुर के धंगड़ में भारी बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया

आपदा : डिप्‍टी सीए ने हरिपुर के धंगड़ में भारी बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया

बड़ा भंगाल में सरकार ने वायु सेना की मदद से पांच लोग किए एयरलिफ्ट

रेस्क्यू : बड़ा भंगाल में सरकार ने वायु सेना की मदद से पांच लोग किए एयरलिफ्ट

राहुल गांधी के संसद में लौटने पर खुशी की लहर, सेवादल ने बांटे लड्डू

बहाली : राहुल गांधी के संसद में लौटने पर खुशी की लहर, सेवादल ने बांटे लड्डू

रोजगार मेले में 1120 युवाओं का रोजगार के लिए चयन

जॉब इंटरव्यू : रोजगार मेले में 1120 युवाओं का रोजगार के लिए चयन

डीसी ने बलिदानी वीरों के अतुलनीय साहस और शौर्य को किया नमन

श्रद्धांजलि : डीसी ने बलिदानी वीरों के अतुलनीय साहस और शौर्य को किया नमन

एयरपोर्ट विस्तारीकरण: जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों की जानी राय

सुझाव : एयरपोर्ट विस्तारीकरण: जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों की जानी राय

VIDEO POST

View All Videos
X