Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

मुरारी शर्मा बने प्रेस क्लब मंडी के अध्यक्ष, मुनीष सूद वरिष्ठ उपाध्यक्ष

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, December 25, 2021 17:56 PM IST
मुरारी शर्मा बने प्रेस क्लब मंडी के अध्यक्ष, मुनीष सूद वरिष्ठ उपाध्यक्ष

मंडी, 25 दिसंबर। प्रेस क्लब मंडी की कार्यकारिणी के चुनाव शनिवार को चुनाव अधिकारी भगत सिंह गुलेरिया, पर्यवेक्षक पंकज शर्मा व अखिलेश महाजन की उपस्थिति में प्रेस क्लब भवन रामनगर में हुए। इसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार मुरारी शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। मुनीष सूद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमन अग्निहोत्री, रुपलाल कौंडल व सीमा शर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। हंसराज सैनी महासचिव व दीपेंद्र मांटा को सचिव चुना गया।

 

धर्मचंद वर्मा को कोषाध्यक्ष,सोनिया शर्मा को प्रचार सचिव का दायित्व सौंपा गया। वरिष्ठ पत्रकार बीरबल शर्मा को मुख्य सलाहकार व पूर्व प्रधान अंकुश सूद को उपमुख्य सलाहकार, खेम चंद शास्त्री सलाहकार, पूर्व प्रधान हेमकांत कात्यायन, डीपी गुप्ता व साहित्यकार केके नूतन को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया है। चमन शर्मा, सरोज, नीलम मेहता, आशा ठाकुर, रीता ठाकुर व राधा कृष्ण वर्मा को सदस्य चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में 55 से 47 सदस्यों ने भाग लिया।

 

नई कार्यकारिणी के गठन से पहले पुरानी कार्यकारिणी ने अपनी तीन साल की उपलब्धियां व आय व्यय का ब्योरा साधारण अधिवेशन में सदस्यों के समक्ष रखा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुरारी शर्मा ने कहा मीडिया कर्मियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रशासन से मिलकर प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।  

VIDEO POST

View All Videos
X