Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

हमीरपुर के पत्रकारों को मिली पार्किंग की सुविधा, सीएम ने पूरी की चिरलंबित मांग

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, August 27, 2021 19:47 PM IST
हमीरपुर के पत्रकारों को मिली पार्किंग की सुविधा, सीएम ने पूरी की चिरलंबित मांग

हमीरपुर,27 अगस्‍त। हमीरपुर के पत्रकारों की चिरलंबित पार्किंग सुविधा की मांग को आखिर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरा कर दिया। अब प्रेस क्लब हमीरपुर के पत्रकारों को मिनी सचिवालय स्थित पर्किंग में अपने वाहन खड़े करने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देशानुसार डीसी हमीरपुर देवश्वेता बनिक  ने पत्रकारों से मीटिंग कर उन्हें पार्किंग स्थल के बारे में बताया।

 

प्रेस क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष दिनेश कंवर  सहित क्लब के तमाम सदस्यों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पार्किंग सुविधा मुहैया करवाने के लिए तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। बताते चलें कि जिला मुख्यालय हमीरपुर में विभिन्न समाचारपत्रों में कार्यरत मीडिया कर्मियों को पार्किंग सुविधा न होने के कारण अपने वाहन रोज यहां-वहां खड़े करने पड़ते थे। इससे उन्हें आए दिन दिक्कतें पेश आती थीं। पिछले दिनों सरकार के मीडिया कॉर्डिनेटर विश्वचक्षु जब पत्रकारों से मिलने हमीरपुर आए थे तो सबने अपनी इस मांग को उनके समक्ष रखा था।

 

विश्व चक्षु ने पत्रकारों को यकीन दिलाया था कि वे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष इस मसले को उठाएंगे। आखिर सीएम ने पत्रकारों की इस बाजिव मांग को समझते हुए उन्हें पार्किंग की सुविधा दिलवाने के लिए डीसी हमीरपुर को निर्देश दे दिए। मीडिया कॉर्डिनेटर विश्वचुक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री पत्रकारों को पेश आने वाली समस्याओं को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने आश्वस्त किया है कि दिन-रात हर परिस्थिति में काम करने वाले लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया कर्मियों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

VIDEO POST

View All Videos
X