Wednesday, May 08, 2024
BREAKING
बिलासपुर के विशाल ठाकुर ने उत्‍तराखंड न्‍यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्‍थान हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम स्‍कूल जा रहे लेक्‍चरर की मौत, स्‍कॉर्पियो ने मारी बाइक को टक्‍कर शिक्षा ऐसी हो जो छात्रों को आत्मनिर्भर बनाए और चरित्र व व्यक्तित्व निर्माण करे: राष्‍ट्रपति बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार: मुख्यमंत्री धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत
 

चंबा-चुवाड़ी टनल की प्री फिजिबिलिटी  रिपोर्ट  की जाए तैयार: विक्रमादित्य सिंह

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, June 09, 2023 18:12 PM IST
चंबा-चुवाड़ी टनल की प्री फिजिबिलिटी  रिपोर्ट  की जाए तैयार: विक्रमादित्य सिंह

चंबा, 09 जून। लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री  विक्रमादित्य सिंह  ने आज ज़िला  में  लोक निर्माण विभाग द्वारा  कार्यान्वित की जा रही विभिन्न  परियोजनाओं  के तहत प्रगति की समीक्षा   को लेकर आयोजित बैठक की  अध्यक्षता की।  विक्रमादित्य सिंह  ने विभाग के अधिकारियों को प्रस्तावित चंबा- चुवाड़ी टनल को लेकर प्री फिजिबिलिटी  रिपोर्ट (पीपीआर) तैयार करने के निर्देश जारी किए। 

 

विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने ज़िला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत  स्वीकृत परियोजनाओं  के क्रियान्वयन में  विशेष प्राथमिकता  रखने को कहा।  उन्होंने जनजातीय क्षेत्र  भरमौर -पांगी सहित उपमंडल चुराह  के तहत  विभिन्न विभागीय परियोजनाओं  में और तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए  विभागीय अधिकारियों  को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी जारी किए। 

 

विक्रमादित्य सिंह ने विशेषकर  विधानसभा क्षेत्र भरमौर-पांगी  में  विभाग की अर्जित उपलब्धियों पर असंतोष जाहिर करते हुए  नियमित अंतराल के  भीतर  कार्यों की समीक्षा के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि  वे  स्वयं  भरमौर क्षेत्र का जल्द दौरा कर वास्तविक स्थिति की समीक्षा करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने भरमौर क्षेत्र के  बन्नी गांव  व सलूणी क्षेत्र में  लगेरा गांव के समीप भूस्खलन की प्रभावी रोकथाम को लेकर  विभागीय अधिकारियों को प्री फिजिबिलिटी  रिपोर्ट  तैयार करने के निर्देश  भी जारी किए। 

 

उन्होंने  बताया कि  चंबा जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में  विभाग द्वारा विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए उपयुक्त मात्रा में धन उपलब्ध करवाया जा रहा है। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि ज़िला में लोक निर्माण विभाग द्वारा 70 विभिन्न परियोजनाओं पर  480 करोड़  रुपए  व्यय  किए जा  रहे हैं। इनमें नाबार्ड के तहत ज़िला में  23 परियोजनाओं पर  134 करोड़, सीआरआईएफ के तहत  5 परियोजनाओं पर 37 करोड़  61 लाख और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रथम द्वितीय और तृतीय चरण के तहत  307 करोड़ 84 लाख रुपए की राशि  का प्रावधान रखा गया है।

 

विक्रमादित्य सिंह ने विभागीय परियोजनाओं  के समयबद्ध   निष्पादन  के लिए  अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समन्वय  रखने को कहा। उन्होंने कहा  कि  कोताही और गुणवत्ता हीन कार्यों  का कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले  विभागीय अधिकारियों  की सराहना भी की। उन्होंने यह भी कहा कि  विभाग के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों  की समस्याओं का समाधान  प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल  मंत्री का स्वागत किया। 

 

कार्रवाई का संचालन अधीक्षण अभियंता  दिवाकर पठानिया ने किया। इस अवसर पर विधायक नीरज  नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, पूर्व विधायक एसके भारद्वाज, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमित  भरमौरी, ज़िला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनाभ पठानिया,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान , एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, जिला योजना अधिकारी गौतम शर्मा, तहसीलदार संदीप कुमार सहित लोक निर्माण विभाग के विभिन्न  मंडलों के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

 

पांगी और बंजार में सीएम का जयराम पर बड़ा हमला, बोले हार देख मैदान से हटे

प्रचार : पांगी और बंजार में सीएम का जयराम पर बड़ा हमला, बोले हार देख मैदान से हटे

खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर

पन्ना प्रमुख सम्‍मेलन : खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर

चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर

प्रचार  : चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर

सीएम ने चंबा में बहुमंजिला पार्किंग व मिनी सचिवालय और साहो में उप तहसील समेत कई सौगातें दीं

विकास : सीएम ने चंबा में बहुमंजिला पार्किंग व मिनी सचिवालय और साहो में उप तहसील समेत कई सौगातें दीं

मदराणी खजियार  और जोत-बांगल में पैराग्लाइडिंग तकनीकी टीम का  सफल ट्रायल

पर्यटन : मदराणी खजियार  और जोत-बांगल में पैराग्लाइडिंग तकनीकी टीम का  सफल ट्रायल

चंबा और पांगी की वादियों में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

लाइट, कैमरा, एक्‍शन : चंबा और पांगी की वादियों में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री

संवेदनाएं : विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री

राधा अष्टमी के पवित्र स्नान के लिए एचआरटीसी चलाएगी विशेष बसें

मणिमहेश यात्रा : राधा अष्टमी के पवित्र स्नान के लिए एचआरटीसी चलाएगी विशेष बसें

VIDEO POST

View All Videos
X