चंबा, 01 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज चंबा के विधायक नीरज नैय्यर के निवास स्थल पर उनकी स्वर्गीय माता चंचल नैय्यर की रस्म क्रिया में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान नीरज नैय्यर के शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें सांत्वना प्रदान की।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय चंचल नैय्यर एक मिलनसार महिला थीं। समाज सेवा में दिए गए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक यादविंदर गोमा, संजय रतन, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी धर्म सिंह पठानिया और अमित भरमौरी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट