Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

शहीद विक्रम बत्तरा और संजय कुमार के परिजनों से प्रतीमा लगाने के पैसे लेना शर्म की बात: डॉ. राजेश

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, November 05, 2021 21:12 PM IST
शहीद विक्रम बत्तरा और संजय कुमार के परिजनों से प्रतीमा लगाने के पैसे लेना शर्म की बात: डॉ. राजेश

धर्मशाला, 05 नवंबर। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता ने उसकी नाकामियों के चलते नकारा है। डॉ. शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार इतनी निकम्मी सरकार है कि शहीदों की प्रतिमाओं को बदलने के लिए भी शहीदों के परिजनों से एक-एक लाख रुपये ले लिए। अगर सरकार शहीदों की प्रतिमाएं ठीक नहीं करवा सकती, तो इससे अधिक शर्म की बात क्‍या हो सकती है।

उन्‍होंने ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा जैसे योद्धाओं के बलिदान को देखते हुए कोई भी सरकार खुद ही सब कुछ करने के लिए तैयार हो जाएगी। लेकिन हिमाचल सरकार ने शहीदों प्रतिमाओं को ठीक करवाने के लिए भी परिजनों से एक-एक लाख लेकर देवभूमि व वीर भूमि को शर्मसार किया है।          

उन्होंने कहा कि मरणोपरांत सर्वोच्च वीरता पुरस्कार पाने वाले परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के परिजनों से पालमपुर प्रशासन ने एक लाख रुपये प्रतिमा लगाने के ले लिए। पालमपुर में विक्रम बत्तरा की प्रतिमा खराब हो रही थी। परिजनों ने जब प्रशासन से मांग की कि प्रतिमा नई लगा दो तो प्रशासन ने शहीद के परिवार से एक लाख रुपये मांग लिए। वि‌क्रम बत्तरा के परिवार ने एसडीएम पालमपुर को एक लाख रुपये दे भी दिए। उन्‍होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के घर में ऐसा हो रहा। भाजपा शहीदों की भावनाओं से खेल रही है।

उन्‍होंने कहा कि 24 अप्रैल 2017 को छत्तीसगढ़ में नक्सल हमले में शहीद हुए संजय कुमार के परिवार ने पैतृक गांव लाहला चौक पर संजय कुमार की प्रतिमा लगाने का आग्रह किया था। यहां भी सरकार ने प्रतिमा लगाने के लिए शहीद के परिवार से 1 लाख रुपये ले लिए। डॉक्टर राजेश ने कहा कि अगर सरकार शहीदों की प्रतिमाएं लगाने में सक्षम नहीं है तो मैं खुद दान कर शहीदों की प्रतिमाएं लगवाऊंगा।

डॉ. शर्मा ने कहा कि भाजपा महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह से विफल रही है। चाहिए तो यह था कि राशन डिपो पर लोगों को सस्ते दामों पर राशन मुहैया करवाया जाता और महंगाई पर लगाम लगाई जाती, लेकिन इसके विपरीत सरकार ने डिपो में मिलने वाली सस्ती दालों,  तेल, नमक और आटा, चावल के रेट भी बढ़ा दिए।  

 डॉ. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते तैयार कर महंगाई पर नियंत्रण करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद हिमाचल के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देगी। इससे रोजगार और स्व रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पर्यटन के क्षेत्र में अनेकों संभावनाएं हैं लेकिन भाजपा नेताओं ने इस दिशा में कोई प्रयास ही नहीं किया।  

उन्होंने कहा कि कांगड़ा की लगातार अनदेखी हो रही है। इसके चलते जनता में भारी रोष है ना तो केंद्रीय विश्वविद्यालय बन पा रहा है ना ही एयरपोर्ट का विस्तारीकरण हो पा रहा है। आईटी पार्क के लिए भी अभी तक कुछ नहीं हो पाया है। रेलवे विस्तार की दिशा में तो केंद्र की मोदी और हिमाचल की जयराम सरकार सोच ही नहीं रही है। ऐसे में हिमाचल का विकास पूरी तरह से ठप हो गया है। डॉ. शर्मा ने कहा कि उप चुनावों की तरह ही 2022 में भी जनता भाजपा को पूरी तरह से नकार देगी और कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ सत्ता में आकर जनता के हित में कार्य करेगी।

पुलिस भर्ती परीक्षा पेपरलीक मामले में युकां का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी रहा जारी

विरोध : पुलिस भर्ती परीक्षा पेपरलीक मामले में युकां का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी रहा जारी

चौड़ा मैदान में कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता से भरी हूंकार, प्रतिभा सिंह ने सभाला कार्यभार

अभिनंदन समारोह : चौड़ा मैदान में कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता से भरी हूंकार, प्रतिभा सिंह ने सभाला कार्यभार

प्रतिभा को चापलूसों से बचना होगा, राह नहीं आसान: पं. शशिपाल डोगरा

अंक ज्‍योतिष : प्रतिभा को चापलूसों से बचना होगा, राह नहीं आसान: पं. शशिपाल डोगरा

प्रतीभा सिंह बनीं कांग्रेस अध्‍यक्ष, सुक्‍खू प्रचार समिति अध्‍यक्ष, हर्ष, राजेंद्र राणा, काजल, विनय कार्यकारी अध्‍यक्ष

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल : प्रतीभा सिंह बनीं कांग्रेस अध्‍यक्ष, सुक्‍खू प्रचार समिति अध्‍यक्ष, हर्ष, राजेंद्र राणा, काजल, विनय कार्यकारी अध्‍यक्ष

सुख्‍खू बोले सामुहिक नेतृत्‍व में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, नहीं होगा सीएम का चेहरा

प्रेसवार्ता : सुख्‍खू बोले सामुहिक नेतृत्‍व में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, नहीं होगा सीएम का चेहरा

जोगिंद्रनगर ब्‍लॉक कांग्रेस की बैठक में भिड़े सुरेंद्रपाल और जीवन ठाकुर के समर्थक

शक्‍ति प्रदर्शन : जोगिंद्रनगर ब्‍लॉक कांग्रेस की बैठक में भिड़े सुरेंद्रपाल और जीवन ठाकुर के समर्थक

चंद्रेश कुमारी की सक्रीयता से चढ़ा धर्मशाला का सियासी पारा, राजनीति में पूरे किए 50 वर्ष

मीडिया से रूबरू : चंद्रेश कुमारी की सक्रीयता से चढ़ा धर्मशाला का सियासी पारा, राजनीति में पूरे किए 50 वर्ष

हजारों नम आंखों के सामने पंचतत्‍व में विलीन हुए जीएस बाली

श्रद्धांजलि : हजारों नम आंखों के सामने पंचतत्‍व में विलीन हुए जीएस बाली

VIDEO POST

View All Videos
X