Saturday, April 27, 2024
BREAKING
सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या
 

चौड़ा मैदान में कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता से भरी हूंकार, प्रतिभा सिंह ने सभाला कार्यभार

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, May 05, 2022 19:16 PM IST
चौड़ा मैदान में कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता से भरी हूंकार, प्रतिभा सिंह ने सभाला कार्यभार

शिमला, 05 मई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने आज शिमला में कार्यभार संभाल लिया। इसके साथ ही उन्‍होंने आज शिमला के चौड़ा मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह में हूंकार भरी। इस दौरान कांग्रेस के सभी नवनियुक्‍त पदाधिकारियों और नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को कड़ी चुनौती दिए जाने का एहसास करा दिया।

 

गुरुवार को आयोजित इस समारोह में जहां कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने एकजुटता प्रदर्शित की, तो वहीं कार्यकर्ताओं के जनसैलाब ने कांग्रेस में नई जान फूंक दी। प्रदेश की राजनीति में दशकों बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के बिना कांग्रेस चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। अपने इस लोकप्रिय नेता को खोने के बाद कांग्रेस ने जनता के बीच उनके और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति को देखते हुए प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष की कमान सौंपी है। उनके इस फैसले का असर आज के समरोह में देखने को मिला। अब तक कुर्सी के लिए लड़ रहे कांग्रेस नेता अब एक साथ खड़े हो गए हैं।

 

इस कार्यक्रम में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) सदस्य एवं हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान कांग्रेस नेता कुलदीप राठौर, कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री और पार्टी के सभी विधायक और पार्टी के पदाधिकारी प्रतिभा सिंह द्वारा पार्टी की बागडोर संभालने के लिए रैली में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त, गुकीरत सिंह कोटली और तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे। वहीं हिमाचल के नियुक्त चार कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, राजिंदर राणा, पवन काजल और विनय कुमार भी मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर राजीव शुक्ला ने कहा कि पूरी कांग्रेस ने यहां मौजूद रहकर विरोधियों को संकेत दे दिया है कि पार्टी के कार्यकर्ता बीजेपी से मुकाबला करने के लिए उत्साहित हैं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

प्रतिभा सिंह ने अपने संबोधन में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए कांग्रेतीस हाईकमान का आभार व्यक्त किया। कहा कि सोनिया गांधी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर प्रदेश की समस्त महिलाओं को बड़ा सम्मान दिया है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस एकजुट होकर आगे बढ़ेगी और फिर से सत्ता में आएगी। कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के आर्शीवाद व सहयोग लेकर चलेंगी। प्रतिभा ने मंच से केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी व किसानों-बागवानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

 

कार्यालय में पदभार ग्रहण किया

 

कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आज कांग्रेस कार्यालय जाकर पदभार ग्रहण कर दिया। इस अवसर उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसे बखूबी निभाने की पूरी कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कांग्रेस के नेताओं को साथ लेकर काम किया जाएगा। चौड़ा मैदान में एकजुटता का संदेश दिया गया है और आने वाले शिमला नगर निगम चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव में भी पार्टी जीत दर्ज करेगी। प्रदेश में कांग्रेस एकजुट है और जो नेता आज रैली में शामिल नहीं हुए हैं, वो रूष्ट नहीं है व्यस्तता के चलते रैली में नहीं पहुंच पाए हैं।

 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में आगामी कार्यक्रम को लेकर एक रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसको लेकर सभी नेताओं से बैठकर चर्चा की जाएगी और रणनीति के तहत काम किया जाएगा और प्रदेश में नगर निगम चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव को कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कि जयराम सरकार से लोग नाखुश हैं। कर्मचारी बागवान किसान इस सरकार से दुखी हो गए हैं और और लोग भी मन बना चुके हैं कि इस सरकार को अब सत्ता से बाहर करना है।

पुलिस भर्ती परीक्षा पेपरलीक मामले में युकां का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी रहा जारी

विरोध : पुलिस भर्ती परीक्षा पेपरलीक मामले में युकां का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी रहा जारी

प्रतिभा को चापलूसों से बचना होगा, राह नहीं आसान: पं. शशिपाल डोगरा

अंक ज्‍योतिष : प्रतिभा को चापलूसों से बचना होगा, राह नहीं आसान: पं. शशिपाल डोगरा

प्रतीभा सिंह बनीं कांग्रेस अध्‍यक्ष, सुक्‍खू प्रचार समिति अध्‍यक्ष, हर्ष, राजेंद्र राणा, काजल, विनय कार्यकारी अध्‍यक्ष

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल : प्रतीभा सिंह बनीं कांग्रेस अध्‍यक्ष, सुक्‍खू प्रचार समिति अध्‍यक्ष, हर्ष, राजेंद्र राणा, काजल, विनय कार्यकारी अध्‍यक्ष

सुख्‍खू बोले सामुहिक नेतृत्‍व में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, नहीं होगा सीएम का चेहरा

प्रेसवार्ता : सुख्‍खू बोले सामुहिक नेतृत्‍व में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, नहीं होगा सीएम का चेहरा

जोगिंद्रनगर ब्‍लॉक कांग्रेस की बैठक में भिड़े सुरेंद्रपाल और जीवन ठाकुर के समर्थक

शक्‍ति प्रदर्शन : जोगिंद्रनगर ब्‍लॉक कांग्रेस की बैठक में भिड़े सुरेंद्रपाल और जीवन ठाकुर के समर्थक

चंद्रेश कुमारी की सक्रीयता से चढ़ा धर्मशाला का सियासी पारा, राजनीति में पूरे किए 50 वर्ष

मीडिया से रूबरू : चंद्रेश कुमारी की सक्रीयता से चढ़ा धर्मशाला का सियासी पारा, राजनीति में पूरे किए 50 वर्ष

शहीद विक्रम बत्तरा और संजय कुमार के परिजनों से प्रतीमा लगाने के पैसे लेना शर्म की बात: डॉ. राजेश

कांग्रेस ने जयराम सरकार को घेरा : शहीद विक्रम बत्तरा और संजय कुमार के परिजनों से प्रतीमा लगाने के पैसे लेना शर्म की बात: डॉ. राजेश

हजारों नम आंखों के सामने पंचतत्‍व में विलीन हुए जीएस बाली

श्रद्धांजलि : हजारों नम आंखों के सामने पंचतत्‍व में विलीन हुए जीएस बाली

VIDEO POST

View All Videos
X