Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर तक यात्री रोप-वे निर्माण का रास्‍ता साफ

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, December 22, 2023 16:57 PM IST
माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर तक यात्री रोप-वे निर्माण का रास्‍ता साफ

धर्मशाला(कांगड़ा), 22 दिसंबर। ऊना जिले में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर तक यात्री रोप-वे के विकास के लिए रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड हिमाचल प्रदेश के निदेशक अजय शर्मा ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में मैसर्स स्काई हिमालय रोपवेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमिताभ शर्मा को लेटर ऑफ अवार्ड (कार्य पत्र) प्रदान किया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 1.1 किलोमीटर लंबे इस हवाई रोपवे का निर्माण 76.50 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इस अत्याधुनिक परिवहन प्रणाली से दोनों ओर प्रति घण्टा 700 यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित होगी। साथ ही, यहां आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को एक नया यात्रा अनुभव भी होगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य के युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान करेगी और धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व है। हिमाचल प्रदेश स्थित शक्तिपीठों में इसका प्रमुख स्थान है। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में रोप-वे सुविधा से न केवल भीड़भाड़ से राहत मिलेगी बल्कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार तीर्थयात्रियों के लिए यादगार अनुभव और सुविधा प्रदान करने के लिए धार्मिक स्थानों में बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए विशेष अधिमान दे रही है।

उन्होंने मैसर्स स्काई हिमालय रोपवेज प्राइवेट लिमिटेड को इस परियोजना को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को अतिशीघ्र बेहतर सुविधा मिल सके। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, कैबिनेट मंत्री यादविन्द्र गोमा, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल और संजय अवस्थी, विधायक केवल सिंह पठानिया, संजय रतन, सुदर्शन बबलू, विनोद सुल्तानपुरी, आईडी लखनपाल, चैतन्य शर्मा, मलेंदर राजन, रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता, प्रधान सचिव परिवहन आर.डी. नजीम, मुख्य महा प्रबंधक आरटीडीसी रोहित ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

उद्धाटन/शिलान्‍यास : सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

कार्यक्रम : सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

विकास : मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

जनसभा : सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

लोकार्पण : भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सलाम : शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

समीक्षा बैठक : आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

पहल : सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

VIDEO POST

View All Videos
X