Sunday, May 05, 2024
BREAKING
धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर पांगी और बंजार में सीएम का जयराम पर बड़ा हमला, बोले हार देख मैदान से हटे देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर अगर डायरेक्टर फ्लॉप तो सुपरस्‍टार हीरोइन की फ़िल्म फ्लॉप होना तय:सुक्‍खू
 

सोलन जिला में भाजपा साफ, कांग्रेस की 4 सीटों पर जीत, नालागढ़ से निर्दलीय जीता

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, December 08, 2022 17:27 PM IST
सोलन जिला में भाजपा साफ, कांग्रेस की 4 सीटों पर जीत, नालागढ़ से निर्दलीय जीता

सोलन, 08 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस जिला में भाजपा का सुफड़ा साफ हो गया है। जिला की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर कांग्रेस प्रत्‍याशियों ने जीत दर्ज की है और एक पर निर्दलीय प्रत्‍याशी जीता है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने नतीजे घोषित किए।

 

उन्होंने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी संजय अवस्थी, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के.एल. ठाकुर, 52-दून विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी राम कुमार, 53-सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल तथा 54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्लतानपुरी रहे हैं।

 

अर्की

50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 73870 मतों में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संजय अवस्थी को 30897, निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र को 26075 मत प्राप्त हुए, भाजपा के गोविन्द राम को 13444, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जयदेव सिंह को 1747, आम आदमी पार्टी के जीत राम को 316, बहुजन समाज पार्टी के कमलेश को 306, निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार को 285 तथा नोटा को 466 मत प्राप्त हुए। अर्की विधानसभा क्षेत्र में 334 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संजय अवस्थी 4822 मतों से विजयी घोषित किए गए।

 

नालागढ़

 

51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 75258 मतों में से निर्दलीय प्रत्याशी के.एल. ठाकुर को 33427, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा को 20163 मत प्राप्त हुए, भाजपा के लखविन्दर सिंह राणा को 17273, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जगदीश चंद को 1146, आम आदमी पार्टी के धर्मपाल को 1108, बहुजन समाज पार्टी के पारस बैंस को 555, निर्दलीय प्रत्याशी जगपाल सिंह राणा को 534, स्वाभिमान पार्टी के किशोरी लाल को 305 तथा नोटा को 590 मत प्राप्त हुए। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 157 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां निर्दलीय प्रत्याशी के.एल ठाकुर 13,264 मतों से विजयी घोषित किए गए।

 

दून

52-दून विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 61906 मतों में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राम कुमार को 32038, भाजपा के परमजीत सिंह पम्मी को 25227 मत प्राप्त हुए, निर्दलीय प्रत्याशी देश राज चौहान को 1895, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के बलवंत सिंह को 1425, आम आदमी पार्टी के स्वर्ण सिंह सैनी को 659, बहुजन समाज पार्टी के नागेन्द्र चंद को 276 तथा नोटा को 224 मत प्राप्त हुए। दून विधानसभा क्षेत्र में 162 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार 6811 मतों से विजयी घोषित किए गए।

 

सोलन

53-सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 58675 मतों में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धनी राम शांडिल को 30089, भाजपा के राजेश कश्यप को 26231 मत प्राप्त हुए, आम आदमी पार्टी की अंजू को 1108, बहुजन समाज पार्टी के राजेन्द्र को 323 तथा नोटा को 634 मत प्राप्त हुए। सोलन विधानसभा क्षेत्र में 290 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धनी राम शांडिल 3858 मतों से विजयी घोषित किए गए।

 

कसौली

54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 54341 मतों में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विनोद सुल्लतानपुरी को 28200, भाजपा के डॉ. राजीव सैजल को 21432 मत प्राप्त हुए, आम आदमी पार्टी के हरमेल सिंह को 1809, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राजीव कुमार कोंडल को 1677, निर्दलीय प्रत्याशी ओम प्रकाश को 331, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के राजेन्द्र को 211, बहुजन समाज पार्टी के राम रत्न को 117 तथा नोटा को 348 मत प्राप्त हुए। कसौली विधानसभा क्षेत्र में 216 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विनोद सुल्लतानपुरी 6768 मतों से विजयी घोषित किए गए।

मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर

जनसभा : मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर

आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम

प्रचार : आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम

दृढ़ता से हर चुनौती का सामना कर आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना को करेंगे साकार: सुक्‍खू

संबोधन : दृढ़ता से हर चुनौती का सामना कर आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना को करेंगे साकार: सुक्‍खू

षड़यंत्रों से डरने वाला नहीं किसी भी कीमत पर लुटने नहीं दूंगा प्रदेश: सुक्‍खू

संबोधन : षड़यंत्रों से डरने वाला नहीं किसी भी कीमत पर लुटने नहीं दूंगा प्रदेश: सुक्‍खू

टास्क फोर्स एक माह में सुनिश्चित बनाएगी उद्योगों का निरीक्षण, नहीं बख्‍शे जाएंगे अग्‍निकांड के दोषी: हर्षवर्द्धन चौहान

सख्‍ती : टास्क फोर्स एक माह में सुनिश्चित बनाएगी उद्योगों का निरीक्षण, नहीं बख्‍शे जाएंगे अग्‍निकांड के दोषी: हर्षवर्द्धन चौहान

सीएम ने नालागढ़ में 90 करोड़ रुपये की परियोजनाएं की समर्पित

जनसभा : सीएम ने नालागढ़ में 90 करोड़ रुपये की परियोजनाएं की समर्पित

सोलन के आपदा प्रभावितों को सीएम ने दिए 11.31 करोड़, 26 मेधावियों को टेबलेट

सहायता : सोलन के आपदा प्रभावितों को सीएम ने दिए 11.31 करोड़, 26 मेधावियों को टेबलेट

मुख्यमंत्री ने द लॉरेंस स्कूल सनावर के स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता की

समारोह : मुख्यमंत्री ने द लॉरेंस स्कूल सनावर के स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता की

VIDEO POST

View All Videos
X