Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ नूरपुपर का राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, August 18, 2022 19:02 PM IST
भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ नूरपुपर का राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव

नूरपुर(कांगड़ा), 18 अगस्‍त। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कांगड़ा जिले के नूरपुर में आज से आरम्भ हुए दो दिवसीय राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा चौगान से होती हुई बृजराज मंदिर में संपन्न हुई।

 

इसकी अगुवाई राज्यपाल ने की। वह पारम्परिक तौर पर पगड़ी पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुए। वन एवं युवा, खेल मंत्री श्री राकेश पठानिया भी उनके साथ थे।

 

इस अवसर  पर अपने संबोधन में राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भगवान श्री कृष्ण को संमर्पित है, जिन्होंने मानवता के कल्याण के लिए हमें गीता का संदेश दिया।

 

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाएं हमेशा प्रासंगिक रही हैं क्योंकि उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कार्य करते रहने का संदेश दिया।

 

उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखण्डता भगवान श्री कृष्ण और भगवान श्री राम में समाई हुई है। देश के कोने-कोने में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है और हिमाचल प्रदेश में भी इस त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाया जाता है। 

राज्यपाल ने लोगों से एकता और सौहार्द के साथ मानव कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हममें अपनी समृद्ध संस्कृति और  उच्च रीति-रिवाजों पर गर्व होना चाहिए। हमारा हर कार्य राष्ट्रीयता की भावना से किया जाना चाहिए।

उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि यह अभियान भी राष्ट्रीयता व हमारे स्वाभीमान से जुड़ा था। ऐसी भावना हमेशा रहनी चाहिए।

 

राज्यपाल ने ‘बृजराज’ स्मारिका के पहले अंक का भी विमोचन किया। 

राज्यपाल ने इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ईनाम देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व, वन मंत्री श्री राकेश पठानिया ने राज्यपाल को सम्मानित तथा स्वागत किया।

उन्होंने राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव में राज्यपाल के आगमन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और लोगोें की आस्था का केंद्र है।

 

इस अवसर पर, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें भगवान श्री कृष्ण के भव्य रूपों को भी दर्शाया गया। राज्य लघु बचत सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री संजय गुलेरिया, अतिरिक्त उपायुक्त गन्धर्वा राठौड़, महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवम एसडीएम अनिल भारद्वाज, एएसपी सुरिंद्र शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

उद्धाटन/शिलान्‍यास : सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

कार्यक्रम : सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

विकास : मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

जनसभा : सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

लोकार्पण : भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सलाम : शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

समीक्षा बैठक : आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

पहल : सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

VIDEO POST

View All Videos
X