Sunday, October 25, 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित पांगी एप्पल ब्रांड लॉन्च किया • सुक्खू सरकार ने सिर्फ बागवानों को ठगा, शिमला जिला से साफ होगी कांग्रेस : जयराम ठाकुर • सीएम ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की, विभिन्‍न कार्यक्रमों में हुए शामिल • विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया • कुल्लू से सिंदूरी किस्म के 1.3 मीट्रिक टन अनार दुबई भेजे • राज्यपाल ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ • सीएम सुक्खू के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता और मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देगी हिमाचल सरकार की पोषण नीति • एंटी चिट्टा अभियान के तहत नशा तस्‍कर की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त
 

सुक्खू सरकार ने सिर्फ बागवानों को ठगा, शिमला जिला से साफ होगी कांग्रेस : जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, October 24, 2026 18:17 PM IST
सुक्खू सरकार ने सिर्फ बागवानों को ठगा, शिमला जिला से साफ होगी कांग्रेस : जयराम ठाकुर

शिमला, 24 अक्‍तूबर। जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बागवानों को अपने उत्पाद का दाम स्वयं तय करने की गारंटी देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के किसानों-बागवानों को सिर्फ ठगने का काम किया है। एमआईएस के तहत खरीदे गए सेब का भुगतान नहीं मिलने के कारण प्रदेश के बागवान सरकार की राह देख रहे हैं। सरकार उनका पूरा उत्पाद खरीदने की बजाय उसे न खरीदने की तरकीबें निकाल रही है। पूर्व सरकार में भाजपा द्वारा बागवानों के हितों के लिए कई कदम उठाए गए, जिन्हें सुक्खू सरकार आगे नहीं बढ़ा सकी। इस सरकार ने जनहित में खोले गए स्कूलों, अस्पतालों और अन्य संस्थानों को बंद करने, झूठ बोलने और लोन लेने के अलावा कोई काम नहीं किया है। प्रदेश के लोग भी अब कांग्रेस सरकार की इस तालाबंदी के खिलाफ उसे सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार हैं।


जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं पूरे प्रदेश में घूम-घूमकर देख रहा हूं कि चारों तरफ भारतीय जनता पार्टी के लिए जबरदस्त उत्साह है। पंचायत चुनाव में जिला शिमला में जिस तरह भारतीय जनता पार्टी को जनादेश मिला है और जनसभाओं में जिस तरह का उत्साह दिखाई दे रहा है, उससे आगामी विधानसभा चुनाव के परिणाम स्पष्ट हैं। शिमला जिला से भी भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से एकजुट होकर कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने के लिए जी-जान से काम करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और उनके नेतृत्व से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने सभी से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होकर पूरी ताकत से काम करने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं, संस्थानों पर ताले लगे हैं और कर्ज का बोझ बढ़कर 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सरकार लगातार कर्ज पर कर्ज ले रही है, न पुराने कर्ज की वापसी कर रही है और न ही विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। सुक्खू सरकार विकास के बजाय अपनी कुर्सी बचाने और मित्रों के घर भरने में जुटी है। जनमंच, हिमकेयर, सहारा और स्वावलंबन जैसी जनहितकारी योजनाओं को बंद कर सरकार ने आम जनता को नुकसान पहुंचाया है। पंचायत चुनावों में जनता ने कांग्रेस को आईना दिखा दिया है। भाजपा ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी और जनता के अधिकार सुनिश्चित किए। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं और बजट से ही प्रदेश में बड़े विकास कार्य हो रहे हैं, जबकि कांग्रेस सरकार झूठी गारंटियों और नए जिलों के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है।


जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को विकास की गति देने के लिए फिर से डबल इंजन सरकार की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, जबकि हिमाचल में कांग्रेस सरकार के कुशासन से विकास पिछड़ रहा है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में कोटखाई सहित शिमला जिले में व्यापक विकास कार्य हुए, लेकिन वर्तमान सरकार ने इन क्षेत्रों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला परिषद में 26 वर्षों बाद भाजपा की जीत और कार्यकर्ताओं का उत्साह स्पष्ट संकेत है कि जनता कांग्रेस से निराश है। आगामी विधानसभा चुनावों में जुब्बल-नावर-कोटखाई सहित पूरे हिमाचल में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।


320
पीजी मेडिकल सीट ऐतिहासिक सागौत


जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में 320 पीजी मेडिकल सीटें बढ़ाने और इसके लिए  ₹415 करोड़ का अनुदान देने के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय के तहत हमीरपुर में 57, चंबा में 28, मंडी में 55, नाहन में 32, आईजीएमसी शिमला में 91 और टांडा में 57 पीजी मेडिकल सीटें बढ़ेंगी। यह फैसला प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार बदहाली की ओर बढ़ी है। सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाएं  तक  नहीं है। लेकिन सुक्खू सरकार व्यवस्था सुधारने के बजाय अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने में जुटी है। ऐसे समय में केंद्र सरकार का यह बड़ा आर्थिक सहयोग हिमाचल के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए संजीवनी साबित हो सकता है।

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार के पैसे और प्रयासों से होने वाले कार्यों का श्रेय लेने के लिए मुख्यमंत्री सबसे आगे खड़े हो जाते हैं, लेकिन जब केंद्र के योगदान को स्वीकार करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने की बारी आती है, तो उनकी जुबान पर ताला लग जाता है। उन्होंने कहा कि ₹415 करोड़ केंद्र सरकार दे रही है, मेडिकल सीटों में वृद्धि का लाभ हिमाचल को मिल रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री श्रेय लेने की राजनीति में व्यस्त हैं। आखिर मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को यह बताएं कि जब केंद्र सरकार हिमाचल के विकास में इतना बड़ा योगदान दे रही है, तो उसके प्रति आभार जताने में उन्हें परेशानी क्यों है? प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बदहाल करने की जिम्मेदारी से कांग्रेस सरकार बच नहीं सकती और न ही केंद्र सरकार के योगदान पर अपना राजनीतिक लेबल लगाकर अपनी विफलताओं को छिपा सकती है। मोदी सरकार ने एक बार फिर साबित किया है कि हिमाचल के विकास और जनहित के मामलों में वह पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्रेय लेने के बजाय क्रियान्वयन पर ध्यान दें जिससे केंद्र की योजना का लाभ लोगों को मिल सके।

 

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित पांगी एप्पल ब्रांड लॉन्च किया

आर्थिकी : मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित पांगी एप्पल ब्रांड लॉन्च किया

सीएम ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की, विभिन्‍न कार्यक्रमों में हुए शामिल

आयोजन : सीएम ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की, विभिन्‍न कार्यक्रमों में हुए शामिल

विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर

संबोधन : विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया

आयोजन : मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया

कुल्लू से सिंदूरी किस्म के 1.3 मीट्रिक टन अनार दुबई भेजे

निर्यात : कुल्लू से सिंदूरी किस्म के 1.3 मीट्रिक टन अनार दुबई भेजे

राज्यपाल ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ

प्रेरणा : राज्यपाल ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ

सीएम सुक्खू के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता और मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर

निशाना : सीएम सुक्खू के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता और मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर

पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देगी हिमाचल सरकार की पोषण नीति

स्वीकृति : पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देगी हिमाचल सरकार की पोषण नीति

X