Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

नई सरकार के विधानसभा सत्र के पहले ही दिन विपक्ष का हंगामा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, January 04, 2023 18:47 PM IST
नई सरकार के विधानसभा सत्र के पहले ही दिन विपक्ष का हंगामा

तपोवन(कांगड़ा), 04 जनवरी। हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के पहले सत्र के दिन ही विपक्षी भाजपा विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए विधानसभा से वाकआउट किया। इस दौरान सभी विपक्षी विधायकों ने पूर्व सरकार के कार्यकाल में खोले गए संस्‍थानों को बंद करने को लेकर जमकर नारेबाजी की।

 

आज विस के शीतकालीन सत्र की शुरुआत प्रोटेम स्‍पीकर चंद्र कुमार ने की। अभी विधायकों को शपथ दिलाए जाने की तैयारी ही की जा रही थी कि विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने संस्‍थानों को बंद किए जाने को की बात उठाई और इस फैसेले को वापस लेने की मांग की। भाजपा के विधायकों ने इसके समर्थन में नारेबाजी की। प्रोटेम स्‍पीकर ने उन्‍हें टोकते हुए पहले विधायकों की शपथ पूरी होने देने की बात कही। इसके बाद भाजपा विधायक सीट पर खड़े हो गए और हंगामा करते रहे।

 

सदन से बाहर आने पर जय राम ठाकुर ने कहा कि यह प्रदेश के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि सरकार बनने के 20-22 दिनों बाद विधायकों की शपथ हो रही है। सरकार ने आते ही बदले की भावना से निर्णय लेने शुरू कर दिए और पूर्व की सरकार के समय खोले गए संस्थानों और कार्यालयों को डिनोटिफाई करके ताले लगा दिए। इससे पहले इनकी जरूरत को रिव्‍यू तक नहीं किया गया। उन्‍होंने कहा कि सरकार यह फैसला लेने से पहले रिव्‍यू करती और पता लगाती कि जनता को इसकी कितनी सहुलियत मिल रही है, मगर नई सरकार ने गलत फैसला लेकर सत्‍ता संभालते ही लोगों को सड़कों पर आने को मजबूर कर दिया।

 

उधर, मुख्‍यमंत्री ने सदन में डिनोटिफाई किए गए संस्‍थानों का ब्‍यौरा रखा और बताया कि किस तरह ये संस्‍थान बिना बजट और स्‍टाफ के खोले गए। इनमें कुछ संस्‍थान व कार्यालय तो ऐसे थे कि जिनकी अधिसूचना से पहले फाइनेंस विभाग से मंजूरी तक नहीं ली गई। मुख्‍यमंत्री ने इन संस्‍थानों को बंद करने को लेकर अपनी पहले कही गई बातें दोहराईं।

 

यह है सदन में रखे गए दस्‍तावेजों की प्रति  

 

 

 

 

सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

उद्धाटन/शिलान्‍यास : सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

कार्यक्रम : सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

विकास : मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

जनसभा : सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

लोकार्पण : भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सलाम : शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

समीक्षा बैठक : आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

पहल : सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

VIDEO POST

View All Videos
X