Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

होंडा कंपनी को 150 अप्रेंटिसशिप और 100 फिक्स्ड टर्म एसोसिएट्स की आवश्यकता

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, July 26, 2025 19:08 PM IST
होंडा कंपनी को 150 अप्रेंटिसशिप और 100 फिक्स्ड टर्म एसोसिएट्स की आवश्यकता

ऊना, 26 जुलाई। आईटीआई ऊना में 29 जुलाई को होंडा कार इंडिया लिमिटेड राजस्थान द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इसमें फिटर, ऑटोमोबाइल, आरएसी, ड्राफ्टसमेन, एमएमवी, मशिनिस्ट, टर्नर, वेल्डर और डीजल मैकेनिक ट्रेडों के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

 

आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य इंजीनियर अंशुल भारद्वाज ने बताया कि साक्षात्कार में केवल पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अप्रेंटिसशिप के लिए 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के फ्रेशर युवा और फिक्स्ड टर्म एसोसिएटस के लिए एक वर्ष का अनुभव और आयु 19 से 25 वर्ष होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए तथा कोविड की दोनों डोज लगी होनी चाहिए।

 

कंपनी के प्रवक्ता अखिलेश प्रजापति ने जानकारी दी कि कंपनी को 150 अप्रेंटिसशिप और 100 फिक्स्ड टर्म एसोसिएटस की आवश्यकता है। इसके साथ ही अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 14,250 और फिक्स्ड टर्म एसोसिएटस के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 24,450 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

VIDEO POST

View All Videos
X