Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

जॉब ओरिएंटेड ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ड्राइव 23 को, 500 पद भरेगी अशोक लेलैंड

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, May 19, 2025 17:13 PM IST
जॉब ओरिएंटेड ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ड्राइव 23 को, 500 पद भरेगी अशोक लेलैंड

ऊना, 19 मई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ग्रेड ए ऊना में 23 मई को सुबह 9.30 बजे एक जॉब ओरिएंटेड ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।

 

ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी इंजीनियर सतीश कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान अशोक लेलैंड पंथनगर उत्ताखंड द्वारा कम्पनी में महिला और पुरूष वर्ग में फिटर, ट्रर्नर, मशीनस्टि, वैल्डर, मकैनिक मोटर व्हीकल, मकैनिक डीज़ल, कोपा, ड्राफ्टसमैन मैकेनिकल, इलैक्ट्रॉनिक मकैनिक, पेंटर और पीपीओ व्यवसायों में 500 पद भरे जाएंगे।

आईटीआई के प्रधानाचार्य अंशुल भारद्वाज ने बताया कि साक्षात्कार में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 15 हज़ार रूपये प्रारंभिक मासिक वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रस्तावित ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ड्राइव का लाभ उठाने का आह्वान किया।

VIDEO POST

View All Videos
X