Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

बंगाणा में रोजगार मेले में 2400 पदों पर होगी भर्ती, 60 कंपनियां लेंगी भाग

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, September 03, 2022 16:51 PM IST
बंगाणा में रोजगार मेले में 2400 पदों पर होगी भर्ती, 60 कंपनियां लेंगी भाग

बंगाणा(ऊना), 03 सितंबर। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि 4 सितंबर 2022 को बंगाणा (डुमखर) आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

 

उपायुक्त ने बताया कि रोजगार मेले में 60 से अधिक कम्पनियों द्वारा कुशल व अकुशल पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा तथा 2400 से अधिक पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में बद्दी, बाथू, बाथड़ी, मोहाली, नोएडा, चंडीगढ़, परवाणु, संगरूर, काला अंब, मुबारिकपुर, गगरेट, बिलासपुर, शिमला, हमीरपुर व सिरमौर की कंपनियां भाग लेंगी। डीसी ने कहा कि जिला के युवा इस मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा बंगाणा आईटीआई में प्रातः 9 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दसवीं, बाहरवीं, पोलिटेक्निक व आईटीआई पास युवा भी इस मेले में भाग ले सकते हैं।  

VIDEO POST

View All Videos
X