Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• राजनीतिक मंशा से नए जिले बनाए तो सत्तां में आते ही करेंगे रिव्यू: जयराम ठाकुर • नूरपुर पुलिस ने नशा तस्‍कर की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की • सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री
 

शिक्षा मंत्री ने जरुरतमंद बच्चों को भेंट किए 35 स्मार्ट मोबाइल फोन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, June 26, 2021 19:59 PM IST
शिक्षा मंत्री ने जरुरतमंद बच्चों को भेंट किए 35 स्मार्ट मोबाइल फोन
यमुनानगर, 26 जून। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार मौलिक शिक्षा पर विशेष बल दे रही है। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से लेकर कक्षा आठवीं तक वर्तमान में छात्रवृत्ति वितरित करने हेतु सात योजनाएं चलाई गई हैं। मौके पर उन्होंने समसारा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद 35 बच्चों को स्मार्ट मोबाइल फोन भेंट किए। इस दौरान अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल मौजूद रहे।
 
 
शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों के हित में निर्णय लेते हुए पात्र विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत दी जाने वाली छात्रवृत्ति डीबीटी व पीएफएमएस के माध्यम से आधार लिंक द्वारा सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। जिन योजनाओं के तहत ये छात्रवृत्तियां दी जाती हैं, उनमें अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को एक बार कैश अवार्ड व मासिक स्टाइफंड दिया जाता है। इसके अलावा  बीसीए व बीपीएल विद्यार्थियों को मासिक स्टाइफंड स्कॉलरशिप स्कीम के तहत छठी से आठवीं कक्षा तक के प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, छठी कक्षा में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को मुफ्त साईकिल तथा कक्षा छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री सक्षम मेरिट बेस्ट स्कॉलरशिप दिया जाना शामिल हैैं। मौके पर शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने समसारा फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद 35 बच्चों को स्मार्ट मोबाइल फोन भेंट किए। उन्होंने समसारा की सदस्य अनवेशा मोंगिया की इस कार्य के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि जगाधरी के सरकारी स्कूलों के उन जरूरतमनंद बच्चों को स्मार्ट मोबाइल फोन भेंट किए गए हैं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और वह ऑनलाइन क्लास नहीं लगा पा रहे थे। मौके पर समसारा फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया मोंगिया, भाजपा के रितेश अग्रवाल, मुकेश दमोपुरा, निश्चल चैधरी व भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे।

VIDEO POST

View All Videos
X