Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

राज्यपाल ने किया शिव सिंह चौहान की पुस्तक का विमोचन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, April 16, 2021 21:26 PM IST
राज्यपाल ने किया शिव सिंह चौहान की पुस्तक का विमोचन

शिमला, 16 अप्रैल। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज साहित्यकार, समाजसेवी और सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी शिव सिंह चौहान द्वारा लिखित पुस्तक- हिमाचल प्रदेश के पांच सपूत का विमोचन किया। यह पुस्तक हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों के राज्य के विकास में योगदान पर केंद्रित है।

 

 

राज्यपाल ने लेखन के क्षेत्र में शिव सिंह चैहान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह वर्ष हम हिमाचल प्रदेश के स्वर्ण जयंती पूर्ण राज्यत्व वर्ष के रूप में भी मना रहे हैं। हमारे नेतृत्व ने प्रदेश को किस तरह आगे बढ़ाया और विकास के लिए उनका क्या दृष्टिकोण था, यह महत्वपूर्ण है। लेखक ने सरकार के साथ काम करते हुए अपने अनुभवों को पुस्तक के माध्यम से पाठकों तक लाया है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि वे अपने अतीत के दौर को भी समझें।

 

 

इस मौके पर, शिव सिंह चौहान ने राज्यपाल को अपनी पुस्तकों का संग्रह भी भेंट किया। इनमें ममता के मंदार, कतरन से परिवर्तित होती नारी, एक सफल राजनेता और हिमाचली शक्ति-पीठ शामिल हैं। सोलन जिले से संबंधित 90 वर्षीय शिव सिंह चैहान ने पुस्तक के माध्यम से प्रदेश में हुए राजनैतिक बदलाव, आर्थिक परिवर्तन और स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण, कृषि एवं बागवानी, औद्योगिकीकरण इत्यादि क्षेत्रों में हुए विकास को पुस्तक में स्थान दिया है।

 

 

पूर्व इंजीनियर श्याम लाल शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने भी राज्यपाल से अपने अनुभव साझा किए। शिव सिंह चौहान के पुत्र यादवेंद्र सिंह चौहान, जो राज्य सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संयुक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए है, भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

अंतरराष्‍ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन शिमला में 16 से 18 जून तक

प्रवेश होगा निशुल्‍क : अंतरराष्‍ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन शिमला में 16 से 18 जून तक

मुख्यमंत्री ने कविता संग्रह हाशिये वाली जगह का विमोचन किया

हिमतरू प्रकाशन : मुख्यमंत्री ने कविता संग्रह हाशिये वाली जगह का विमोचन किया

सब खुश थे सुनकर जंग की बातें, मगर इधर पहरों मुंह में निवाला नहीं गया...

कवियों ने किया साहित्य उत्सव सराबोर : सब खुश थे सुनकर जंग की बातें, मगर इधर पहरों मुंह में निवाला नहीं गया...

साहित्य उत्सव शुरू, देश के वरिष्ठ साहित्यकारों से सीधा संवाद

दलाईलामा ने भेजा संदेश : साहित्य उत्सव शुरू, देश के वरिष्ठ साहित्यकारों से सीधा संवाद

कितने मशहूर हो गये हो क्या, खुद से भी दूर हो गये हो...

कवि साम्‍मेलन आयोजित : कितने मशहूर हो गये हो क्या, खुद से भी दूर हो गये हो...

मल्लिका नड्डा ने पद्मश्री के लिए ललिता और विद्यानंद को बधाई दी

सम्‍मान : मल्लिका नड्डा ने पद्मश्री के लिए ललिता और विद्यानंद को बधाई दी

सोची-समझी साजिश के तहत विकृत किया गया भारतीय इतिहास: धूमल

राष्ट्रीय परिसंवाद एवं वेबीनार : सोची-समझी साजिश के तहत विकृत किया गया भारतीय इतिहास: धूमल

युवा पीढ़ी को उपलब्‍ध करवाई जाए ऐतिहासिक घटनाओं की सही डॉक्यूमेंटेशन:राज्यपाल

नेरी शोध संस्‍थान में परिसंवाद : युवा पीढ़ी को उपलब्‍ध करवाई जाए ऐतिहासिक घटनाओं की सही डॉक्यूमेंटेशन:राज्यपाल

VIDEO POST

View All Videos
X