Friday, April 26, 2024
BREAKING
खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री युवक ने दिनदिहाड़े छात्रा पर किए दराट के एक दर्जन वार, हालत गंभीर पीजीआई रेफर राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम
 

मुंबई: भारी बारिश से मकान गिरे, 25 की मौत, पीएम ने जताया दु:ख

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, July 18, 2021 17:05 PM IST
मुंबई: भारी बारिश से मकान गिरे, 25 की मौत, पीएम ने जताया दु:ख

मुंबई, 18 जुलाई। महानगर में रातभर हुई भारी बारिश के कारण मकान गिरने की घटनाओं में 25 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही वित्तीय राजधानी में मूसलाधार बारिश के कारण जलभराव के चलते लोकल ट्रेन सेवा तथा यातायात भी प्रभावित है। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे ने भारी बारिश के चलते मुंबई में उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है तथा लंबी दूरी की कई ट्रेनों का या तो मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है या उनका अन्य स्टेशनों से परिचालन हो रहा है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक परिसर की दीवार ढहने से उसके नीचे दबकर 17 लोगों की मौत हो गई।

 

 

अधिकारी ने बताया कि मुंबई में माहुल इलाके के वाशी नाका में देर रात करीब एक बजे एक पेड़ के गिर जाने से उससे सटे एक मकान की दीवार ढह गई। घटना में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण मुंबई के विखरोली उपनगर में देर रात करीब ढाई बजे भूस्खलन के चलते छह कच्चे मकानों के ढह जाने से सात लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

वहीं, उपनगर भांडुप में वन विभाग परिसर की दीवार ढह जाने से 16 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रातभर हुई भारी बारिश के कारण पटरियों पर जलभराव के कारण वित्तीय राजधानी में मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को स्थगित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सुबह सेवा बहाल कर दी गई। इस बारिश ने 26 जुलाई, 2005 को 24 घंटे में 944 मिमी वर्षा होने की याद दिला दी।

 

 

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश की पृष्ठभूमि में मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने आज सुबह जारी अपने बुलेटिन में बताया कि जलवायु परिस्थितियों में अचानक बदलाव के कारण मुंबई में छह घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग ने शहर के लिए बारिश के पूर्वानुमान को ‘ऑरेंज से रेड अलर्ट’ में भी बदल दिया है। आईएमडी ने कहा कि रविवार सुबह साढ़े छह बजे तक मुंबई और आसपास के इलाकों में पिछले 12 घंटों में 120 मिमी से अधिक बारिश हुई।

 

 

इसने अनुमान जताया कि मुंबई में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होगी और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होगी। बीती देर रात तीन बजे जारी बुलेटिन के अनुसार, आईएमडी ने सांताक्रूज में 213 मिमी, बांद्रा में 197.5 मिमी और शहर के कोलाबा में 174 मिमी बारिश दर्ज की। भारी बारिश के बाद पश्चिम रेलवे ने कई जगहों पर जलजमाव के कारण उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को स्थगित करने की घोषणा की। पश्चिम रेलवे के मुंबई संभाग के संभागीय रेल प्रबंधक ने ट्वीट किया, ‘कई जगहों पर जलजमाव होने के कारण अप और डाउन दोनों दिशाओं में पश्चिम रेलवे की कोई लोकल ट्रेन सेवा इस वक्त नहीं चलेगी।’

 

 

मध्य रेलवे ने बताया कि दादर, परेल, माटुंगा, कुर्ला, सायन, भांडुप और अन्य स्थानों पर पटरियों पर जलभराव के कारण मुख्य लाइन पर सीएसएमटी और ठाणे के बीच ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गईं। इसके मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने कहा, ‘बांद्रा/गोरेगांव उपनगरीय सेवाओं सहित सीएसएमटी से वाशी तक सेवाएं भी बंद हैं।’ पटरियों पर पानी भर जाने के कारण मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे की लंबी दूरी की कई ट्रेन प्रभावित हुईं। महामारी से पहले, मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे-दोनों की 3,000 से अधिक उपनगरीय ट्रेन सेवाओं का प्रतिदिन 75 लाख से अधिक यात्री लाभ उठाते थे। महामारी के दौरान उपनगरीय ट्रेन सेवाएं आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारियों और सरकारी कर्मचारियों तक ही सीमित हैं।

 

प्रधानमंत्री ने दुख जताया

 

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारी बारिश के कारण मुंबई में दीवार गिरने की घटनाओं में लोगों की मौत पर रविवार को दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। मुंबई और आसपास के इलाकों में रातभर हुई मूसलाधार बारिश के कारण मकान ढहने की अलग-अलग घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो गई। बारिश के कारण जलभराव हो गया और स्थानीय ट्रेन सेवाएं तथा वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। मोदी ने कहा, ‘मुंबई में चेम्बूर और विक्रोली में दीवार ढहने के कारण लोगों की मौत होने से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

एनएफटी, एआई और मेटावर्स के युग में अपराध और सुरक्षा: उभरती चुनौतियों का समाधान

विचार : एनएफटी, एआई और मेटावर्स के युग में अपराध और सुरक्षा: उभरती चुनौतियों का समाधान

क्रिप्टोकरेंसी और डार्कनेट की चुनौतियां: 20% खतरनाक आपराधिक हमलों से लिंक

विष्‍लेषण : क्रिप्टोकरेंसी और डार्कनेट की चुनौतियां: 20% खतरनाक आपराधिक हमलों से लिंक

भारत और अमेरिका की प्रौद्योगिकी संचालित समान सहयोग के युग की शुरुआत

एआई फैंडशिप : भारत और अमेरिका की प्रौद्योगिकी संचालित समान सहयोग के युग की शुरुआत

मोबाइल फोन के क्षेत्र में भारत की प्रगति मैन्यूफैक्चरिंग की दृष्टि से बड़ी सफलता

पलटवार : मोबाइल फोन के क्षेत्र में भारत की प्रगति मैन्यूफैक्चरिंग की दृष्टि से बड़ी सफलता

पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण के तीन दशक

लेख : पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण के तीन दशक

नए भारत में डॉ. अम्बेडकर की स्वीकार्यता: 132वीं जयंती पर विशेष

विचार : नए भारत में डॉ. अम्बेडकर की स्वीकार्यता: 132वीं जयंती पर विशेष

डिजिटलीकरण: भारतीय अर्थव्यवस्था का एक अनूठा प्रेरक

विचार : डिजिटलीकरण: भारतीय अर्थव्यवस्था का एक अनूठा प्रेरक

कृषि-वानिकी के क्षेत्र में क्रांति के लिए वन संरक्षण अधिनियम में उदारीकरण

विचार : कृषि-वानिकी के क्षेत्र में क्रांति के लिए वन संरक्षण अधिनियम में उदारीकरण

VIDEO POST

View All Videos
X