Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• राजनीतिक मंशा से नए जिले बनाए तो सत्तां में आते ही करेंगे रिव्यू: जयराम ठाकुर • नूरपुर पुलिस ने नशा तस्‍कर की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की • सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री
 

प्लाइवुड कारोबारी से सनमाइका बेचने के नाम पर ठगे 5.19 लाख रुपये

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, June 26, 2021 19:39 PM IST
प्लाइवुड कारोबारी से सनमाइका बेचने के नाम पर ठगे 5.19 लाख रुपये
-पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ किया धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज
 
 
यमुनानगर, 26 जून। शहर के प्लाइवुड कारोबारी रोशन लाल कांबोज से पंजाब की फर्म में सनमाइका बेचने के नाम पर एक व्यक्ति ने 5.19 लाख रुपये ठग लिए। बुड़िया थाना पुलिस ने प्लाइवुड कारोबारी की शिकायत पर आरोपित अमृतसर निवासी प्रदीप के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
 
 
जानकारी के अनुसार साबापुर निवासी रोशन लाल कांबोज ने बुडिया थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव साबापुर में ही गोल्ड लेमिनेटस इंडिया लिमिटड व टैक ग्रीन एंटरप्राइज के नाम से दो फर्म हैं। जहां पर सनमाइका बनाई जाती हैं। उसकी दोनों फर्मों से पूरे देश में माल की बिक्री करती हैं। वर्ष 2019 अप्रैल में अमृतसर के नवाकोट निवासी प्रदीप कुमार उसकी कंपनी में आया। उसने माल देखा। पसंद आने पर उसने सनमाइका का ऑडर कर दिया। जिसके ऑर्डर पर उसने प्रदीप कुमार को माल भेजना शुरू कर दिया। आरोपित उससे माल खरीदकर अन्य फर्मों में बेचता था। जिन फर्मों को माल जाता था। आरोपित बैंक के माध्यम से भुगतान करता रहा है। मगर गत 4 अप्रैल, 2019 से 7 मार्च, 2020 तक लिए गए माल का आरोपित ने भुगतान नहीं किया। आरोपित ने उसे उस समय लॉकडाउन समाप्त होने पर भुगतान करने का वादा किया। आरोप है कि लॉकडाउन खुलने के बाद भी अराोपित ने भुगतान नहीं किया और बहाने बाजी करने लगा। परेशान होकर उन्होंने आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपित प्रदीप के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। मामले में जांच कर रहे बुडिया थाना प्रभारी नरेंद्र का कहना है कि मामले में आरोपित प्रदीप कुमार पर धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

VIDEO POST

View All Videos
X