Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• राजनीतिक मंशा से नए जिले बनाए तो सत्तां में आते ही करेंगे रिव्यू: जयराम ठाकुर • नूरपुर पुलिस ने नशा तस्‍कर की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की • सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री
 

ऑनलाइन संस्कृत श्लोक गायन प्रतियोगिता में सानवी अग्रवाल प्रथम

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, June 26, 2021 19:54 PM IST
ऑनलाइन संस्कृत श्लोक गायन प्रतियोगिता में सानवी अग्रवाल प्रथम
-दिल्ली पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन आयोजित हुई संस्कृत श्लोक गायन प्रतियोगिता
 
 
यमुनानगर, 26 जून। दिल्ली पब्लिक स्कूल बंभौली (यमुनानगर) में शनिवार को संस्कृत श्लोक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने संस्कृत में गीता के श्लोकों का गायन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रधानाचार्य बी. मुरली ने किया।
 
 
प्रधानाचार्य बी. मुरली ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य बच्चों में संस्कृत भाषा के महत्व के बारे में बताना रहा। इस दौरान संस्कृत श्लोक गायन प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा सानवी अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पर्ल गर्ग, अयान गर्ग, रियांश अहुजा, लगिमा सचदेवा, तरनजोत सिंह, हिमांशु सैनी, काश्वी गोयल, शैल पुनेनी, ध्रुव सेठी, अरहान जैन, मनविंद्र सिंह, मिहिका सयाल, वेद उमेश वरदा, वेदांत उमेश वरदा, मन्नत कांबोज व नीतिका ने उत्कृष्ठ गायन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधााचार्य बी. मुरली ने कहा कि संस्कृत के श्लोकों में गूढ़ ज्ञान छिपा है। यह श्लोक ही हैं जो जीवन के हर पड़ाव में जीने का सही तरीका सिखाते हैं। श्लोक बच्चों के लिए मार्गदर्शक के रुप में भी कार्य करते हैं। इसी वजह से यदि बचपन से ही बच्चों को श्लोक का अध्ययन कराया जाए तो उनके बचपन व विद्यार्थी जीवन पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय इन छात्रों के साथ-साथ इन्हें तैयार करवाने वाली अध्यापिका वंदना सोनी को भी दिया।

VIDEO POST

View All Videos
X