Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• राजनीतिक मंशा से नए जिले बनाए तो सत्तां में आते ही करेंगे रिव्यू: जयराम ठाकुर • नूरपुर पुलिस ने नशा तस्‍कर की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की • सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री
 

नगदी समेत चोरी किया हजारों का सामान, मामला दर्ज

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, June 26, 2021 19:45 PM IST
नगदी समेत चोरी किया हजारों का सामान, मामला दर्ज
यमुनानगर, 26 जून। शहर के गांधी नगर के चाौपड़ा गार्डन में चोरों ने दिनदहाड़े घर के ताले तोड़ 9500 रुपये की नकदी समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया। चोरी के समय मकान मालिक बाजार में समान खरीदने के लिए गया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
 
 
जानकारी के मुताबिक चैपड़ा गार्डन निवासी राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विमल कंपनी में काम करता है। सुबह करीब दस बजे वह घर को ताला लगाकर बाजार में सामान खरीदने गया था। दोपहर बाद करीब तीन बजे जब वह वापस आया तो उसके घर का ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर बैड के गद्दे के नीचे रखे 9500 रुपये की नगदी व हजारों रुपये के सोने-चांदी के गहनें व अन्य कीमती सामान गायब था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

VIDEO POST

View All Videos
X