Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

आंचल पांटा बनी मोस्ट विवेशियस मिस हिमाचल 2022

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, November 08, 2022 17:21 PM IST
आंचल पांटा बनी मोस्ट विवेशियस मिस हिमाचल 2022

हमीरपुर,08 नवंबर। मोस्ट विवेशियस मिस हिमाचल 2022 सीजन 6 में आंचल पांटा ने पहला स्थान पाकर जिला शिमला में स्थित चौपाल क्षेत्र का नाम चमकाया हैं। शिमला के दूरदराज क्षेत्र चौपाल की 20 वर्षीय आंचल पांटा वर्तमान में राजकीय कन्या महाविद्यालय लक्कड़ बाजार शिमला में बीएससी के प्रथम वर्ष की छात्रा है।

 

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में स्‍थित बसंत रिजॉर्ट हमीरपुर में 3 दिन तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई 13 युवतियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल्लू की टीना फर्स्ट रनर अप और धर्मशाला की मेहर आकांक्षा सेकंड रनर अप रहीं।

प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इशिता राणा को बेस्ट रैंप वॉक का खिताब दिया गया। सहज शर्मा को मोस्ट गॉर्जियस, कविता को मोस्ट चार्मिंग, शिल्पा को मोस्ट फेस्टिवल, मन्नत डोगरा को स्माइलिंग फेस और श्रुति शर्मा को मोस्ट ग्लैमरस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर मशहूर ग्रूमर सोनिका महाना, फैशन एक्सपर्ट पूनम पटियाल और रुंजन रामटा बतौर जज उपस्थित रहे। आंचल पांटा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेकर हमने डर पर जीत हासिल की है और विभिन्न एक्टिविटीज के दौरान हमने राफ्टिंग जंगल में कैंपिंग और कॉम्बैट ट्रेनिंग भी सीखी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा भावना में भी सुधार हुआ है। आंचल पांटा ने कहा की प्रतियोगिता के दौरान ग्रूमर सोनिका महाना ने जो टिप्स दिए वे व्यक्तित्व निखार के लिए उम्र भर याद रहेंगे।

 

उन्होंने कहा की प्रतियोगिता में अल्टीमेट सर्वाइवल कैंपसाइट में रात को पारंपारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी एक आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतियोगिता की इवेंट मैनेजर शिल्पा शर्मा ने बताया की मोस्ट विवेशियस मिस हिमाचल प्रतियोगिता पिछले 6 साल से आयोजित की जा रही है। आंचल पांटा इस प्रतियोगिता की छठी विनर है। उन्होंने कहा कि हर साल इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की संख्या बढ़ रही है। इसके चलते प्रतियोगिता के आयोजन में उत्साहवर्धन हो रहा है।

 

उन्होंने कहा प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को प्रोत्साहित करना है ताकी वह अपने जीवन में आती हुई मुश्किलों से आत्मविश्वास के साथ संघर्ष कर सकें। उन्होंने कहा कि इस बार विजेताओं को करीब ₹100000 के पुरस्कार वितरित किए गए।

हमीरपुर एमसी के लिए 150 करोड़ की योजना का खाका तैयार: सुनील शर्मा बिट्टू

शिलान्‍यास : हमीरपुर एमसी के लिए 150 करोड़ की योजना का खाका तैयार: सुनील शर्मा बिट्टू

धनेटा स्‍कूल होगा सीबीएससी, नादौन में खुलेगा कषि विपणन केंद्र: सीएम

सरकार गांव के द्वार : धनेटा स्‍कूल होगा सीबीएससी, नादौन में खुलेगा कषि विपणन केंद्र: सीएम

श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर

समीक्षा बैठक : श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर

धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर परिसर को किया खाली

अलर्ट : धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर परिसर को किया खाली

ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया

रिजल्‍ट : ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया

सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार

शहादत : सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

शोक : मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन

दुखद : स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन

VIDEO POST

View All Videos
X