Monday, April 29, 2024
BREAKING
इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस कार खाई में गिरी, 2 युवकों की मौके पर मौत, 2 गंभीर चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री
 

भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, April 11, 2024 21:24 PM IST
भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल

नादौन(हमीरपुर), 11 अप्रैल। नादौन ब्लॉक के जलाड़ी-चिलियां वार्ड नंबर-8 से भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत कुमार वीरवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों और सरकार के 15 महीने के कार्यकाल में हुए कार्यों में आस्था जताते हुए भाजपा को अलविदा कह दिया। मुख्यमंत्री ने मनजीत को हार पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाया। मनजीत बीते चुनाव में 367 मतों से विजयी हुए थे। जलाड़ी सौंखलयां निवासी मनजीत लंबे समय से भाजपा में घुटन महसूस कर रहे थे। वह पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह काम करते रहे, लेकिन उन्हें उचित मान-सम्मान नहीं मिला। मनजीत को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराने के समय जलाड़ी के प्रधान जगमोहन डोगरा मणी व विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा मौजूद रहे।

 

मनजीत ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वह कांग्रेस पार्टी में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। बीडीसी सदस्य के नाते जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी, उसे वह बखूबी निभाएंगे। प्रदेश सरकार जनहित में बेहतरीन कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा से कांग्रेस में आए मनजीत को उचित मान-सम्मान मिलेगा। वह सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और अपने वार्ड के विकास में अहम भूमिका अदा करें। कांग्रेस सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

 

 

हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज, पार्षद राजकुमार ने थामा कांग्रेस का दामन

 

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जताते हुए वीरवार को हमीरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने पत्नी निशा मिन्हास व वार्ड नंबर-2 से पार्षद राजकुमार के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस के बिकाऊ विधायकों को भाजपा के टिकट देने से मनोज आहत हैं। मनोज व राजकुमार के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को हमीरपुर में बड़ा झटका लगा है। 

 

मुख्यमंत्री ने मनोज मिन्हास, निशा मिन्हास व राजकुमार को सेरा रेस्ट हाउस में पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल करवाया। मनोज ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के 15 महीने के कार्यकाल को सराहनीय बताया है। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि सरकार जनहित में काम कर रही है। कांग्रेस के छह बिकाऊ विधायक जनता का नहीं, निजी विकास चाहते थे। उन्होंने प्रदेश के विकास को सर्वोपरि नहीं माना। जनता ने उन्हें पांच साल के लिए चुनकर भेजा था, लेकिन वह 14 महीनों में ही लोगों से दगा कर गए। उपचुनाव से करोड़ों रुपये का अतिरिक्त बोझ जनता पर पड़ेगा।  मनोज ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमीरपुर शहर के विकास को गति देंगे। वर्षों से रुके कामों को तेज गति से सिरे चढ़ाया जाएगा। 

 

मुख्यंमत्री ने कहा कि हमीरपुर शहर के विकास को मुख्य प्राथमिकता दें। शहर का स्वरूप बदलने के लिए कार्य करें। प्रदेश सरकार ने शहर के सौंदर्यीकरण व बिजली की तारों को भूमिगत करने के लिए करोड़ों रुपये का बजट जारी किया है, उसका पूरा सदुपयोग करें। शहर के लोगों को कांग्रेस सरकार के कार्यों से अवगत करवाएं। हमीरपुर जिला में विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए दिन-रात कार्य किया जाएगा।  इस दौरान कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, पंकज मिन्हास, विवेक कटोच, सुतीक्ष्ण वर्मा और विकास लट्ठ मौजूद रहे। 

 

 

भाजपा में पुराने कार्यकर्ताओं को नजरंदाज करने और इसका बंदा, उसका बंदा का टैग लगाने से, दोगलों को अहमियत देने से आहत होकर कार्यकर्ता दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण हमारे बचपन के मित्र गिरधारी लाल वर्मा हैं। इन्होंने पुष्पिंदर वर्मा की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। सुनने में आया है कि इन्होंने किसी भी पद को लेने की शर्त नहीं रखी है। ये केवल चमचों, चापलूसों और झूठे लोगों से दुखी थे।

 

मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर

बयान : मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर

आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें बच्चे, घबराएं नहीं, पूरा दिन मोबाइल न देखें: सीएम

टिप्‍स : आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें बच्चे, घबराएं नहीं, पूरा दिन मोबाइल न देखें: सीएम

महिला विरोधी है भाजपा, 1500 रुपए पेंशन करवा दी बंद: निशांत

आरोप : महिला विरोधी है भाजपा, 1500 रुपए पेंशन करवा दी बंद: निशांत

भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने उछाला राजेंद्र राणा की नाराजगी का मुद्दा

सियासत : भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने उछाला राजेंद्र राणा की नाराजगी का मुद्दा

सरकारी नौकरी का इंतजार खत्‍म, चयन आयोग 30 मार्च को लेगा ओटीए की परीक्षा

राहत : सरकारी नौकरी का इंतजार खत्‍म, चयन आयोग 30 मार्च को लेगा ओटीए की परीक्षा

हिमाचल के किसानों को डिजिटल प्‍लेटफार्म पर बड़ा बाजार मुहैया करवाएगी जाइका

योजना : हिमाचल के किसानों को डिजिटल प्‍लेटफार्म पर बड़ा बाजार मुहैया करवाएगी जाइका

सीएम ने बड़सर में किए 150 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास

सरकार गांव के द्वार : सीएम ने बड़सर में किए 150 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास

सीएम ने जाहू में उप-तहसील, लदरौर में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा की

सरकार गांव के द्वार : सीएम ने जाहू में उप-तहसील, लदरौर में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा की

VIDEO POST

View All Videos
X