Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने उछाला राजेंद्र राणा की नाराजगी का मुद्दा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, February 26, 2024 20:09 PM IST
भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने उछाला राजेंद्र राणा की नाराजगी का मुद्दा

 

सुजानपुर(हमीरपुर), 26 फरवरी। हिमाचल कांग्रेस के नेता और मुख्‍यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू के गृहजिला से विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा के बागी तेवरों की चर्चा एक नेशनल चैनल में चल रही बहस का विषय भी बन गई। सोमवार को आजतक चैनल पर शाम पांच बजे हुई बहस में भाजपा के प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने राजेंद्र राणा की नाराजगी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस को घेरा। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस अपने ही नेताओं को सम्‍मान नहीं दे पा रही है, जिसके चलते वे उससे दूर होते जा रहे हैं।

 

उन्‍होंने राजेंद्र राणा का जिक्र करते हुए कहा कि राजेंद्र राणा ने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि वह जिस ओर भी जाएंगे सुजानपुर की जनता ने उनका पूरा साथ देने का ऐलान किया है। वहीं इसके जवाब में कांग्रेस प्रवक्‍ता राधिका खेड़ा ने राजेंद्र राणा की बात को तो टाल दिया, मगर भाजपा के प्रदेशाध्‍यक्ष जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी सुप्रीमो होने के बावजूद वे हिमाचल में अपने सरकार नहीं बचा पाए थे।

फिलहाल राजेंद्र राणा के तेवरों को जिस पर भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता ने बहस का विषय बनाया, उससे चर्चा है कि राजेंद्र राणा कहीं भाजपा में घर वापसी तो नहीं कर रहे। ज्ञात रहे कि राजेंद्र राणा कांग्रेस में शामिल होने से पहले भाजपा के नेता थे। धूमल सरकार में वे मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्‍यक्ष भी रहे हैं। इसके बाद शिमला में हुए एक घटना के बाद वे भाजपा से दूर चले गए और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से पहले निर्दलीय चुनाव जीते। इसके बाद वे कांग्रेस में चले गए थे। उन्‍होंने कांग्रेस टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। मौजूदा समय में वह हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष भी हैं।

 

उधर, राजेंद्र राणा की भाजपा की वापसी की अटकलों के बीच सुजानपुर भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इस संभावित कदम का विरोध करना शुरू कर दिया है। ज्ञात रहे कि राजेंद्र राणा के चलते ही पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल को सुजानपुर विस से हार का सामना करना पड़ा था और वे तीसरी बार प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बनने से चूक गए थे। ऐसे में धूमल समर्थक राजेंद्र राणा को भाजपा में शामिल किए जाने का विरोध कर रहे हैं।

 

 

 

 

हमीरपुर एमसी के लिए 150 करोड़ की योजना का खाका तैयार: सुनील शर्मा बिट्टू

शिलान्‍यास : हमीरपुर एमसी के लिए 150 करोड़ की योजना का खाका तैयार: सुनील शर्मा बिट्टू

धनेटा स्‍कूल होगा सीबीएससी, नादौन में खुलेगा कषि विपणन केंद्र: सीएम

सरकार गांव के द्वार : धनेटा स्‍कूल होगा सीबीएससी, नादौन में खुलेगा कषि विपणन केंद्र: सीएम

श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर

समीक्षा बैठक : श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर

धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर परिसर को किया खाली

अलर्ट : धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर परिसर को किया खाली

ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया

रिजल्‍ट : ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया

सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार

शहादत : सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

शोक : मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन

दुखद : स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन

VIDEO POST

View All Videos
X