Tuesday, April 30, 2024
BREAKING
इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस कार खाई में गिरी, 2 युवकों की मौके पर मौत, 2 गंभीर चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री
 

4 जून के बाद वेंटिलेटर पर होगी भाजपा : रोहित ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, April 09, 2024 18:53 PM IST
4 जून के बाद वेंटिलेटर पर होगी भाजपा : रोहित ठाकुर

शिमला, 09 अप्रैल। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि चार जून के बाद हिमाचल प्रदेश में भाजपा वेंटिलेटर पर होगी। क्योंकि, वोट की चोट से जनता भाजपा को कोमा में पहुँचाने वाली है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को तो अब नींद में भी मुख्यमंत्री की कुर्सी नजर आ रही है। वह मुख्यमंत्री बनने के मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। वर्तमान सरकार को किसी प्रकार का कोई ख़तरा नहीं हैं और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार डंके की चोट पर अपने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। विधानसभा में अंक गणित कांग्रेस सरकार के पक्ष में है, इसलिए भाजपा नेता प्रदेश की जनता को भ्रमित करना बंद कर दें। 

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा का नक़ाब प्रदेश की जनता के सामने से हट गया है और उनका लालची चेहरा सामने आ चुका है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में चारों सीटें और उप-चुनाव की छह सीटों पर क्लीन स्वीप करेगी और प्रत्याशी बड़े अंतर से विजयी होंगे। भाजपा ने धन-बल से वर्तमान प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास अवश्य किया था, जिसे भगवान के आशीर्वाद से असफल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक चुनी हुई सरकार के विरुद्ध षड्यन्त्र रचने के लिए प्रदेश की जनता भाजपा को माफ़ नहीं करेगी और चुनाव में करारा जवाब देगी। आने वाले चुनाव में मतदाता भाजपा को वेंटिलेटर पर पहुँचा कर ही दम लेंगे। 

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी स दगाबाजी करने वाले पूर्व विधायकों को टिकट देकर भाजपा ने यह बात साबित कर दी है कि इस पूरे प्रकरण के पीछे उसी का हाथ था और भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग की थी। कुर्सी के लालच में भाजपा नेता इतने अंधे हो गए हैं कि उन्हें कांग्रेस के भगोड़ों को पार्टी का टिकट देने से निराश भाजपा के कार्यकर्ताओं की हताशा भी नहीं दिख रही है। भाजपा के भीतर विरोध का ज्वालामुखी धधक रहा है, जो कभी भी फट सकता है। चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों की हार निश्चित है, जिसे कोई नहीं टाल सकता। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी जन-बल से धन-बल की राजनीति को जवाब देगी। 

 

 

बिकने वाले इतिहास में बिकाऊ ही कहलाएँगे, माफ़ नहीं करेगी जनता : कांग्रेस 

 

 

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के आधिकारिक प्रत्याशी के विरुद्ध वोट डालने वाले कांग्रेस के छह विधायकों को ग़द्दारी के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता कभी माफ़ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बिकने वाले हिमाचल प्रदेश के इतिहास में हमेशा बिकाऊ ही कहलाएँगे। प्रदेश की जनता भली-भाँति वाक़िफ़ है कि छह नेताओं ने अपना ईमान भारतीय जनता पार्टी को बेचा और पार्टी के साथ ग़द्दारी की है। कल तक जो कांग्रेस पार्टी को अपनी माँ बताते थे, उन्होंने माँ की पीठ में छुपा घोंप कर राज्य के इतिहास में अवसरवाद की राजनीति को शुरू किया है।

 

सुंदर सिंह ठाकुर और मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने पहली बार अपने विधायक को बिकते देखा है, इससे उनका असली चेहरा मतदाताओं के सामने बेनक़ाब हो गया है। उन्होंने कहा कि सवा साल के भीतर ही इन नेताओं ने हिमाचल प्रदेश पर उप-चुनाव का बोझ थोप दिया। बाग़ियों को अपने लालच का सच प्रदेश की जनता के सामने स्वीकार करना चाहिए और अपने कुकृत्यों के लिए माफ़ी माँगनी चाहिए। 


मुख्य संसदीय सचिवों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेक व स्वच्छ छवि वाले नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने जा रही है और जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम घोषित होते ही भाजपा के प्रत्याशी ढूँढे नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि छह सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा को अपनी पार्टी में प्रत्याशी तक नहीं मिले और कांग्रेस के बाग़ियों को टिकट दिया है। ऐसे में मुक़ाबला कांग्रेस की असली टीम बनाम कांग्रेस की नकली टीम के बीच है और प्रदेश की जनता असली कांग्रेस टीम को विजयी बनाएगी। दोनों ने कहा कि भाजपा का कच्चा चिट्ठा पूरे प्रदेश के सामने खुल चुका हैं। भाजपा ने एक चुनी हुई सरकार के विरुद्ध साजिश को स्पॉन्सर किया है और अब भाजपा नेता अपनी संलिप्तता को नकार नहीं सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नापाक इरादों को जनता भांप चुकी है और सत्ता की लालसा में अंधे हो चुके भाजपा नेताओं को सबक़ सिखाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के ख़िलाफ़ जनता का गुस्सा उबल रहा है और आने वाले लोकसभा चुनाव व छह सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा को मुँह की खानी पड़ेगी। यह बात तय है कि भाजपा के सभी उम्मीदवार उप-चुनाव में बुरी तरह से पिटेंगे और उनकी ज़मानत तक ज़ब्त हो जाएगी। यही नहीं, भाजपा का लोकसभा चुनाव में भी सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जन-बल पर पूरा भरोसा है। 

 

उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस

सियासत : उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस

चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

बयान : चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

एक्सपोज़र विज़िट : भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

प्रदेश हित : सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

चुनाव प्रचार : जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

हमला : बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

दावा : राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

पलटवार : कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

VIDEO POST

View All Videos
X