Friday, April 26, 2024
BREAKING
खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री युवक ने दिनदिहाड़े छात्रा पर किए दराट के एक दर्जन वार, हालत गंभीर पीजीआई रेफर राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम
 

कांग्रेस की हालत बिन दुल्हे की बारात जैसी: अनुराग ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, October 16, 2021 21:07 PM IST
कांग्रेस की हालत बिन दुल्हे की बारात जैसी: अनुराग ठाकुर

फतेहपुर(कांगड़ा), 16 अक्तूबर क्रेंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को जिला कांगड़ा की फतेहपुर विस क्षेत्र में कहा कि पूरे देश में कांग्रेस की हालत बिन दुल्हे की बारात वाली हो चुकी है। उन्होंने कहा जो पार्टी दो सालों तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन सकती उस पार्टी को गति नहीं मिल सकती।

 

अनुराग ठाकुर ने कहा जो पार्टी अभी अपने अध्‍यक्ष के चुनाव के लिए एक साल और लेने की बात करती है उससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी में निर्णय करने की क्षमता ही नहीं रही है। कांग्रेस जिस नेता को नेतृत्व सौंपना चाहती है, उसका नाम अभी उजागर करने से डर रही है, क्‍योंकि ऐसा करने से कांग्रेस के भीतर विद्रोह का विगुल बज सकता है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर के व्‍यक्‍ति को कभी ना कभी तो राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुनना पड़ेगा।

अनुराग ठाकुर ने फतेहपुर उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के हक में लोगों से मतदान की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहे जितना शोर मचा ले, उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों की जीत को जनता सुनिश्चित कर चुकी है। भाजपा ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल कर ही मौजूदा प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी का लोकसभा उपचुनाव व तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव को भाजपा रिकार्ड मतों से जीतेगी। हिमाचल प्रदेश में पिछले चार साल के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में शानदार विकास कार्य किए हैं। उसी विकास को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने कोविड-19 वायरस से मुकाबला करने के लिए 73 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की है। कोरोना प्रभावित व्यक्तियों की जांच के लिए लगभग 38 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए। अब देश के प्रत्येक नागरिक को निरूशुल्क कोविड-19 वैक्सीन लगाई जा रही है, जिस पर 35 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

 

यूपी सरकार को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न में अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूपी की जनता भली भांति जानती है कि मायावती व अखिलेश की सरकारों के राज में जो गुंडा राज था, भ्रष्टाचार था उससे मुक्ति पाने के लिए जनता ने योगी की सरकार बनाई तथा भ्रष्टाचार व गुडाराज मुक्त प्रशासन पाया। यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है कि आज योगी जी के शासनकाल में उद्योग लग रहे हैं और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। किसानों की गन्ने की फसल को लेकर जो समस्या थी योगी सरकार ने उसे दूर किया। पुराने पैसों का भुगतान किया गया।

इस मौके पर वन मंत्री राकेश पठानिया, नगरोटा बंगवा के विधायक अरुण मेहरा, ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि, प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोग कपूर, केसीसी बैंक के चैयरमेन राजीव भारद्वाज, धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया, प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा नगर निगम धर्मशाला के मेयर औंकार नैहरिया जिला के महामंत्री डॉ. सतीश शर्मा, जिला महिला मोर्चा की उपअध्यक्ष रीता ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज हैप्पी उपस्थित थे।

केंद्र से 10,000 करोड़ की परियोजनाओं के अलावा 800 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत: सीएम

त्रिदेव सम्मेलन : केंद्र से 10,000 करोड़ की परियोजनाओं के अलावा 800 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत: सीएम

निर्दलीय विधायक होशियार सिंह व प्रकाश राणा भाजपा में शामिल, धूमल खेमे को बड़ा झटका

सियासत : निर्दलीय विधायक होशियार सिंह व प्रकाश राणा भाजपा में शामिल, धूमल खेमे को बड़ा झटका

जरूरतमंद एवं गरीब लोगों का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः जय राम ठाकुर

त्रिदेव सम्‍मेलन : जरूरतमंद एवं गरीब लोगों का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः जय राम ठाकुर

कुल्‍लू में नड्डा का सम्‍मान, बोले डबल ईंजन सरकार से हुआ अतुलनीय विकास

संबोधन : कुल्‍लू में नड्डा का सम्‍मान, बोले डबल ईंजन सरकार से हुआ अतुलनीय विकास

भाजयुमो पदाधिकारियों से बोले नड्डा, मेहनत व लग्‍न से करें काम शीर्ष पर पहुंचेंगे

राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण शिविर : भाजयुमो पदाधिकारियों से बोले नड्डा, मेहनत व लग्‍न से करें काम शीर्ष पर पहुंचेंगे

जगत प्रकाश नड्डा का धर्मशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत

राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण शिविर : जगत प्रकाश नड्डा का धर्मशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत

जेपी नड्डा की नगरोटा रैली, आप और कांग्रेस पर हमला, प्रदेश के विकास पर भी बोले

जोश हाई : जेपी नड्डा की नगरोटा रैली, आप और कांग्रेस पर हमला, प्रदेश के विकास पर भी बोले

जेपी नड्डा की रैली कल, सीएम ने तैयारियों का जायजा लिया

शक्‍ति प्रदर्शन : जेपी नड्डा की रैली कल, सीएम ने तैयारियों का जायजा लिया

VIDEO POST

View All Videos
X