Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

राहुल गांधी पर कांग्रेसियों को नहीं भरोसा चुनाव के समय यात्रा पर भेजा: जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, November 03, 2022 18:30 PM IST
राहुल गांधी पर कांग्रेसियों को नहीं भरोसा चुनाव के समय यात्रा पर भेजा: जयराम ठाकुर

सुजानपुर(हमीरपुर), 03 नवंबर। कांग्रेस के बड़े नेता टूरिस्ट बनकर हिमाचल आते हैं और घूमकर चले जाते हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 9 बार हिमाचल आ चुके हैं और हजारों करोड़ों के प्रोजेक्ट हिमाचल को दिए। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह के लिए चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शाहपुर में भाजपा प्रत्याशी सरवीण चौधरी और हमीरपुर से नरेंद्र ठाकुर के लिए चुनाव प्रचार किया।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में चुनाव हो रहे हैं और कांग्रेस ने यह तय किया है कि राहुल गांधी को किसी यात्रा पर भेज दो। क्योंकि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि जब भी वो आते हैं तो हमारी सांस अटकी हुई होती है। क्या बोल जाएं वो किसी को नहीं पता। इनके नेता राहुल गांधी पर भरोसा नहीं करते। कांग्रेस की गारंटियों पर तंज कसते हुए कहा कि इन्होंने हर घर रोजगार देने की भी गारंटी दी थी, इस हिसाब से तो आज हिमाचल में कोई बेरोजगार होना ही नहीं चाहिए।

 

‘हिमाचल में ही नहीं पूरे देश में रिवाज बदल रहा है’

 

शाहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं कि रिवाज क्यों बदलेंगे ? रिवाज यह बन गया है कि पूरा देश नरेंद्र मोदी को मजबूत करना चाहता है। देश की जनता उन्हें ताकत देना चाहती है। उत्तराखंड, यूपी समेत देश के कई राज्यों में में भी रिवाज बदल चुका है। अब हिमाचल में ही नहीं पूरे देश में रिवाज बदल रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार के चुनाव में भाजपा फिर से भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

 

‘डबल इंजन सरकार में हिमाचल में हुआ दोगुनी गति से विकास’

 

हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पांच वर्ष के कार्यकाल में हर वर्ग और हर क्षेत्र का विकास किया है। जो बड़े लोगों ने आम जनता के लिए कभी सोचा नहीं हमने वो करके दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हिमाचल में दोगुनी गति से विकास हुआ है। जिस एम्स का मतलब हमारे लिए दिल्ली होता था आज वो बिलासपुर में है। बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, वंदे भारत ट्रेन और पीएमजीएसवाई के तीसरे चरण की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की गारंटियों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिर्फ सत्ता के लिए कुर्सी के लिए ये लोग जनता को ठगने का काम कर रहे हैं। इन्होंने पहले भी रोजगार देने और बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी लेकिन मिला किसी को नहीं।

हमीरपुर एमसी के लिए 150 करोड़ की योजना का खाका तैयार: सुनील शर्मा बिट्टू

शिलान्‍यास : हमीरपुर एमसी के लिए 150 करोड़ की योजना का खाका तैयार: सुनील शर्मा बिट्टू

धनेटा स्‍कूल होगा सीबीएससी, नादौन में खुलेगा कषि विपणन केंद्र: सीएम

सरकार गांव के द्वार : धनेटा स्‍कूल होगा सीबीएससी, नादौन में खुलेगा कषि विपणन केंद्र: सीएम

श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर

समीक्षा बैठक : श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर

धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर परिसर को किया खाली

अलर्ट : धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर परिसर को किया खाली

ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया

रिजल्‍ट : ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया

सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार

शहादत : सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

शोक : मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन

दुखद : स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन

VIDEO POST

View All Videos
X