Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

डीसी कांगड़ा ने रवाना किया लोकतंत्र उत्सव वाहन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, November 06, 2022 17:35 PM IST
डीसी कांगड़ा ने रवाना किया लोकतंत्र उत्सव वाहन

धर्मशाला(कांगड़ा), 06 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिले में मतदाता जागरूकता के लिए रविवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर से ‘लोकतंत्र उत्सव वाहन’ को झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

उन्होंने कहा कि जिले में मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाए गए हैं। इसी कड़ी में लोकतंत्र उत्सव वाहन को रवाना किया गया है। इस प्रचार वाहन के जरिए जिले में विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं को 12 नवंबर को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा।

 

मजबूत लोकतंत्र के लिए करें मतदान

डॉ. निपुण जिंदल ने सभी मतदाताओं से मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मतदान एक बहुत महत्वपूर्ण अधिकार के साथ ही अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील की कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाता विधानसभा चुनावों में 12 नवंबर को अपने मताधिकार का जरूर इस्तेमाल करें।

 

सबके लिए सुलभ चुनाव, मतदान केंद्रों पर रहेंगे सुविधा के विशेष प्रबंध

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने मतदान के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुरूप 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा दी गई है। जिले में घर से अपने मताधिकार के प्रयोग का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं के मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।

 

इसके अलावा मतदान केंद्रों पर सभी मतदाताओं की सुविधा के प्रबंध किए गए हैं। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगों की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रों में रैंप, दिव्यांग सुलभ शौचालय, पेयजल व उचित प्रकाश व्यवस्था रहेगी।

 

खेलों से मतदाता जागरूकता संदेश, 7 नवंबर को धर्मशाला में होगा आयोजन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लक्ष्य से 7 नवम्बर को धर्मशाला में स्वीप गतिविधियों के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया जा रहा है। जिसमें धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन, टेबल टेनिस व हॉकी एवं एथलेटिक्स से जुड़े खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने को इच्छुक युवा पंजीकरण के लिए युवा सेवा एवं खेल अधिकारी के मोबाइल नंबर 94180 24168 पर संपर्क कर सकते हैं।

सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

उद्धाटन/शिलान्‍यास : सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

कार्यक्रम : सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

विकास : मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

जनसभा : सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

लोकार्पण : भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सलाम : शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

समीक्षा बैठक : आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

पहल : सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

VIDEO POST

View All Videos
X