Saturday, May 04, 2024
BREAKING
अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर पांगी और बंजार में सीएम का जयराम पर बड़ा हमला, बोले हार देख मैदान से हटे देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर अगर डायरेक्टर फ्लॉप तो सुपरस्‍टार हीरोइन की फ़िल्म फ्लॉप होना तय:सुक्‍खू मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर की राजनीति कर रही भाजपा: चौहान देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर हिमाचल के हितों की रक्षा करने में विफल रहे जयराम ठाकुर: सुक्‍खू इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस
 

धर्मशाला के हनुमान मंदिर में लगेगा लाल पत्थर, जल्द मिलेगा नया लुक: सुधीर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, January 18, 2024 18:17 PM IST
धर्मशाला के हनुमान मंदिर में लगेगा लाल पत्थर, जल्द मिलेगा नया लुक: सुधीर

धर्मशाला(कांगड़ा), 18 जनवरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने धर्मशाला शहर में धार्मिक पर्यटन को नए पंख लगाने वाले प्रोजेक्ट का काम शुरू कर दिया है। कचहरी बाजार में स्थापित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है। धर्मशाला में जारी बयान में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कहा है कि इस काम को तय समय पर पूरा किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने कहा कि कचहरी के हनुमान मंदिर में लाखों भक्तों की आस्था से है। देश-विदेश के सैलानी धर्मशाला आकर यहां शीश नवाते हैं। जिला मुख्यालय में होने के कारण यह एक तरह से धर्मशाला शहर को प्रदर्शित करता है। 

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने एक सपना संजोया था कि इस मंदिर को नया लुक दिया जाए, जिसपर अब उन्होंने काम शुरू करवाया है। इसके तहत मंदिर को लाल पत्थर से सजाया जाएगा। चारदीवारी के अलावा मंदिर की परिक्रमा को आकर्षक बनाया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने कहा कि लाल और केसरिया रंग बजरंगबली के प्रिय हैं। यही कारण है कि भगवान हनुमान जी के रंगों में इस मंदिर को रंगा जा रहा है। 

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने कहा कि इससे मंदिर धार्मिक पर्यटन का नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने अधिकारियों के निर्देश दिए हैं कि वे तय समय में इस काम को पूरा करवाएं। इसमें किसी तरह का धीमापन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोतवाली बाजार स्थित फव्वारा चौक के नव निर्माण हेतु विधायक निधि से 15 लाख की धनराशि दी गई है। शीघ्र ही फव्वारा चौक नये स्वरूप में नजर आएगा। जनता की मांग पर इस काम को शुरू करवाया जा रहा है। कोतवाली बाजार स्मार्ट सिटी धर्मशाला का एक और प्रमुख स्थान है। यही कारण है कि इसे संवारा जा रहा है। 

 

सुधीर शर्मा ने आगे कहा कि धर्मशाला शहर के ऊपरी हिस्से में स्थित गमरू ग्राउंड का काम भी जोरों से चल रहा है। इससे शहर को एक भव्य मैदान मिलेगा। वहां पर हाई मास्ट लाइट भी लगाई जा रही हैं। यहां पर हर वर्ष होने वाली रामलीला भी अब सुचारू ढंग से करवाई जा सकेगी। लोगों से इस बारे में किया वादा उन्होंने पूरा कर दिया है।

 

सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमानी चामुंडा की सोलर लाइटों को पुनः ठीक करने के लिए भी उन्होंने धनराशि स्वीकृत कर दी है। उन्होंने कहा कि लोगों की आस्था के साथ वह खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इस बारे में उचित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सुधीर शर्मा ने कहा कि वह विकास विरोधी ताकतों के आगे झुकने वाले नहीं हैं।  धर्मशाला में बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा, एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम, शहीद स्मारक, शिक्षा बोर्ड, जिला मुख्यालय आदि प्रमुख पहचान हैं। इसके अलावा कृषि, बागवानी, पशुपालन, एक्साइज, इंडस्ट्रीज, दर्जनों बैंक, अस्पताल के अलावा पर्यटन निगम के व प्राइवेट होटल हैं। इनमें रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते हैं। इन लोगों में हाई एंड टूरिस्ट भी शामिल रहते हैं। धर्मशाला को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाने के लिए प्रयास जारी हैं।

 

त्रियूंड समेत बाकी ट्रैकिंग रूटों की फीस आधा, बच्चों का ग्रुप और धार्मिक जातर निशुल्क

सुधीर शर्मा ने कहा कि त्रियूंड समेत धर्मशाला के बाकी ट्रैकिंग और कैंपिंग रूटों पर फीस को आधा कर दिया गया है। इस बारे में अधिकारियों से हुई मीटिंग के बाद फैसला लिया गया है। इन रूटों में आवश्यक सुधार लाने पर भी फैसला हुआ है। उन्होंने कहा कि जो लोग जातर लेकर धार्मिक स्थलों को जाते हैं, उन्हें स्थानीय डीएफओ को पूर्व जानकारी देकर निःशुल्क जाने की सुविधा होगी। स्कूलों के बच्चों के ग्रुप भी पूर्व सूचना देकर निःशुल्क जाएंगे। टूरिस्ट सीजन तक त्रियुंड में पीने के पानी और शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। सुधीर शर्मा ने कहा कि पंजीकरण की प्रक्रिया का मजबूती से पालन सुरक्षा में मदद करेगा तथा यह हादसों को रोकने के लिए आवश्यक है। इस सारी मुहिम से कैंपिंग का आनंद लेने वालों में नई रुचि पैदा होगी।

 

इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज

प्रचार : इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी

बयान : पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी

कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू

दुआ सलाम : कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू

सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री

आश्‍वासन : सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री

बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

बयान : बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

संबोधन : सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

संबोधन : आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

VIDEO POST

View All Videos
X