Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सिरमौर के कफोटा में रोजगार मेला 29 को 1800 पदों पर होगी भर्ती

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, September 26, 2024 18:13 PM IST
सिरमौर के कफोटा में रोजगार मेला 29 को 1800 पदों पर होगी भर्ती

सोलन, 26 सितंबर। श्रम, रोज़गार एवं विदेशी नियोजन विभाग द्वारा ज़िला सिरमौर के कफोटा क्षेत्र की तहसील कमरऊ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में 29 सितम्बर, 2024 को रोज़गार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

जगदीश कुमार ने कहा कि रोज़गार मेले में लगभग 40 नियोक्ता लगभग 1800 रिक्तियों को भरे के लिए मेले में भाग लेने के लिए शामिल होंगे।

 उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर लॉगइन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगईन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाईल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों व दस्तावेज़ों सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में 29 सितम्बर, 2024 को प्रातः 10.00 बजे पहुंचकर रोज़गार मेले में भाग ले सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 99888-88261, 70188-04292, 70183-56848, 70187-36726, 70180-49996 तथा दूरभाष नम्बर 01792-227242 व 01702-222274 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

VIDEO POST

View All Videos
X