Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• राजनीतिक मंशा से नए जिले बनाए तो सत्तां में आते ही करेंगे रिव्यू: जयराम ठाकुर • नूरपुर पुलिस ने नशा तस्‍कर की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की • सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री
 

अलग-अलग संस्कृतियों के बाद भी हमारी आस्था एकः सुधीर सिंगला

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, August 06, 2021 23:28 PM IST
अलग-अलग संस्कृतियों के बाद भी हमारी आस्था एकः सुधीर सिंगला

शिवरात्रि पर विधायक ने की पूजा-अर्चना
शनिवार को होने वाली तिरंगा यात्रा में पहुंचने का भी दिया न्यौता
गुरुग्राम, 6 अगस्त। गुडगांव के विधायक सुधीर सिंगला ने जिलावासियों को शिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि हमारा देश अलग-अलग संस्कृतियों का देश है। फिर भी हमारी आस्था एक है। उन्होंने सभी त्योहार मिल-जुलकर मनाने का संदेश दिया। विधायक यहां नेहरू स्टेडियम मार्केट में श्री कृष्ण लाल आर्य चैरिटेबल डिस्पेंसरी की ओर से शिवरात्रि पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।
इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी सोहन लाल गोगिया, अशोक कुमार शर्मा, निगरानी समिति के सदस्य अमित गोयल व नितिन शांडिल्य, गौरव कालरा, तरुण, गौरव बर्मन, विनय परमार, पवन पाहुजा ने भी शिरकत की। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुधीर सिंगला ने शिवजी की पूजा, आराधना भी की। इसके बाद उन्होंने आयोजकों दीपक आर्य, विकास आर्य, पुनीत आर्य को इस धार्मिक आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों से यही संस्कार मिलते हैं कि हम अपने त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मिल-जुलकर मनाएं। हमें अपने वैर-भाव मिटाकर एकजुट होना चाहिए। त्योहार भी हमें यही संदेश देते हैं। हमारे देश के राज्यों में त्योहारों को मनाने की परंपराएं भी हमें एजुटता का संदेश देती हैं। कभी दीपों का त्योहार हम मनाते हैं तो कभी रंगों का त्योहार मनाया जाता है। सभी त्योहार हम साथ मिलकर मनाते हुए एक-दूसरे को बधाई देते हैं। इसलिए भारतीय संस्कृति को विदेशी संस्कृतियों से अलग माना गया है। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि सावन के महीने में मानसून की बरसात के बीच शिवजी की आराधना का पर्व शिवरात्रि आया है।

तिरंगा यात्रा में शामिल हों शहरवासी
विधायक सुधीर सिंगला ने गुरुग्रामवासियों को तिरंगा यात्रा में शामिल होने का भी संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को सायं 3 बजे शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस यात्रा के माध्यम से अपने देश के जांबाज सैनिकों को नमन करें। यह यात्रा सिविल लाइन में स्वतंत्रता सेनानी हॉल परिसर से शुरू होगी। अधिक से अधिक शहरवासी इसमें शामिल हों।

VIDEO POST

View All Videos
X