Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

हेल्थ टिप्स : ये चाय यूं बढ़ाएगी आपके बालों की चमक, मिटाएगी सफेदी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, December 12, 2020 10:45 AM IST
हेल्थ टिप्स : ये चाय यूं बढ़ाएगी आपके बालों की चमक, मिटाएगी सफेदी

चाय तो हम हर रोज पीते हैं। चाय की हर चुस्की हमें तरोताजा करती है। लेकिन रोजाना चाय के इस्तेमाल के कई और फायदों के बारे में आप नहीं जानते होगें। चाय का एक फायदा यह भी है कि ये आपके बालों को चमकदार और काले बनाने में भी बहुत कारगर पेय माना गया है। बस आपको चाय के इस्तेमाल में थोड़ा सा बदलाव करना होगा। इससे न केवल आपके बाल चमकदार होंगे बल्कि काला और मुलायम भी बनेंगे। तो आइए जानते हैं कौन सी चाय कैसे आपकी खूबसूरती बढ़ाने में मदद करेगी।



बालों को चमकदार रखती है ग्रीन-टी

अगर आप बालों में अच्छी चमक चाहते हैं, तो ग्रीन टी का इस्तेमाल हर रोज की चाय में शामिल कर लें। हालांकि यह उसी पौधे से बनती है, जिससे ब्लैक टी या काली चाय आती है,लेकिन इसे बनाने का तरीका कुछ अलग होने से इसकी गुणवत्ता में बढ़ोतरी होती है। ग्रीन टी को ऑक्सीडाइज नहीं किया जाता है, जिसके चलते इसकी पत्तियों में इलेक्ट्रॉन की संख्या ज्यादा होती है।ये इलेक्ट्रॉन आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद होती है। इससे बालों की चमक शानदार हो जाती है।

 

ऐसे पीएं ग्रीन टी

 

एक जग पानी उबालें और उसमें ग्रीन-टी के तीन टी-बैग डाल दें। पानी ठंडा होने के लिए छोड़ दें। पानी ठंडा होने पर टी बैग को निकाल दें। उस पानी से बालों को धोएं। 10 मिनट बाद बालों में कंडिशनर लगाएं। इससे बालों की चमक देखते ही बनेगी। आप बालों को काला भी कर सकते हैं इसके लिए आपको बस ग्रीन टी की बजाय ब्लैक टी का इस्तेमाल करना होगा।

VIDEO POST

View All Videos
X