Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

एचपी शिक्षा बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द, गलती से हुआ पेपर लीक

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, March 07, 2025 20:00 PM IST
एचपी शिक्षा बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द, गलती से हुआ पेपर लीक

धर्मशाला(कांगड़ा), 07 मार्च। परीक्षा केंद्र में जमा दो का अंग्रेजी का पर्चा गलती से पहले ही खोल दिए जाने के चलते हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8 मार्च को होने वाली 12वीं कक्षा की इंग्लिश विषय की परीक्षा स्थगित कर दी है। इस संबंध में बोर्ड ने आज जारी एक अधिसूचना में जानकारी दी। यह परीक्षा कब होगी इसका निर्णय अभी नहीं लिया गया है। बोर्ड जल्‍द ही नई तारीख की घोषणा करेगा। शनिवार को परीक्षा की तैयारी करके बैठे हजारों छात्रों को अचानक पेपर रद्द होने की सूचना मिलते ही निराश होना पड़ा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार चंबा जिले के चुवाड़ी स्कूल में 10वीं के स्थान पर गलती 12वीं का पेपर खोल दिया गया था। इसकी सूचना मिलते ही शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को होने वाली परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने मीडिया को बताया कि सूचना मिलते ही एग्जाम मित्र ऐप की जांच की जिसमें पेपर खोलने का वीडियो अपलोड होता है। डेटाबेस से वीडियो चेक करने पर सूचना सही पाई गई।

 

बोर्ड के परीक्षा केंद्र में 12वीं अंग्रेजी का पेपर गलती से खुल गया था। पेपर निर्धारित डेट और टाइम से पहले खोले जाने के चलते बोर्ड इस प्रश्न पत्र के आधार पर परीक्षा नहीं करवा सकता था लिहाजा 8 मार्च, 2025 को होने वाली 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा को स्थगित करना पड़ा है। बोर्ड जल्‍द ही नए प्रश्‍न पत्र भेज कर यह परीक्षा करवाएगा जिसके लिए आगामी तिथि में जल्‍द घाषित की जाएगी।

 

देखें बोर्ड की नोटिफिकेशन..................

सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

उद्धाटन/शिलान्‍यास : सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

कार्यक्रम : सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

विकास : मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

जनसभा : सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

लोकार्पण : भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सलाम : शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

समीक्षा बैठक : आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

पहल : सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

VIDEO POST

View All Videos
X