Sunday, May 05, 2024
BREAKING
आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर पांगी और बंजार में सीएम का जयराम पर बड़ा हमला, बोले हार देख मैदान से हटे देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर अगर डायरेक्टर फ्लॉप तो सुपरस्‍टार हीरोइन की फ़िल्म फ्लॉप होना तय:सुक्‍खू मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर की राजनीति कर रही भाजपा: चौहान देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर हिमाचल के हितों की रक्षा करने में विफल रहे जयराम ठाकुर: सुक्‍खू
 

कांगड़ा जिला में 25 ने वापिस लिए नामांकन, 91 प्रत्‍याशी मैदान में

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, October 29, 2022 18:31 PM IST
कांगड़ा जिला में 25 ने वापिस लिए नामांकन, 91 प्रत्‍याशी मैदान में

धर्मशाला(कांगड़ा), 29 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनावों को लेकर अब जिला कांगड़ा की 15 विधानसभा सीटों से 91 उम्मीदवार विधायक बनने के लिए चुनावी मैदान में हैं। आज शनिवार को विधानसभा चुनावों से नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि तक पूरे जिले से 25 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापिस लिया।

 

इन प्रत्याशियों ने लिया नाम वापिस

 

विधानसभा चुनावों से नाम वापिस लेने वाले प्रत्याशियों में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से नसीब सिंह, इंदौरा से कमल किशोर और विजय कुमार, ज्वाली से अमन कुमार और निखिल कुमार, देहरा से बलजीत सिंह, ईशान शर्मा, डॉ. केवल कृष्ण नन्दा, राकेश कुमार, पुनीता चम्बयाल और विजय कुमार शामिल हैं।

 

वहीं ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से राम स्वरूप और गगन दीप, जयसिंहपुर से सरोज कुमारी, सतीश कुमार और सुरेश कुमार ने अपना नामांकन वापिस लिया। जबकि सुलह से प्रेम चन्द और सचिन राणा, नगरोटा से अनीता कुमारी, कांगड़ा से मोहिंद्र सिंह, शाहपुर से कर्ण परमार, धर्मशाला से अनिल कुमार और सुदेश राज, पालमपुर से राज कुमार तथा बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से तिलक राज ने अपना नाम वापिस लिया।

 

कहां से कितने प्रत्याशी

 

जिला कांगड़ा के 15 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में सबसे अधिक सुलह विधानसभा क्षेत्र से 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं सबसे कम नगरोटा और पालमपुर से केवल चार-चार प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेंगे। अन्य विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो नूरपुर और ज्वाली से 5-5, देहरा, जसवां परागपुर, ज्वालामुखी, जयसिंहपुर, कांगड़ा, धर्मशाला और बैजनाथ विधानसभा क्षेत्रों से 6-6 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि शाहपुर और इंदौरा से 7-7 तथा फतेहपुर से 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

 

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र

 

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणबीर सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन, बसपा प्रत्याशी साली राम, आप प्रत्याशी मनीषा कुमारी एवं सुभाष सिंह डडवाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

 

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र

 

वहीं इंदौरा से रीता देवी भाजपा प्रत्याशी, मलेंद्र राजन कांग्रेस प्रत्याशी, हंसराज बसपा प्रत्याशी, आप से जगदीश सिंह तथा निर्मल प्रसाद, मनोहर लाल और लक्ष्मण दास आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

 

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र

 

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर से भाजपा से राकेश पठानिया, कांग्रेस से भवानी सिंह पठानिया, बसपा से तिलक राज, आप से डॉ. राजन सुशांत तथा डॉ. अशोक सोमल, कृपाल सिंह परमार, संजय शर्मा और विजय कौंडल निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

 

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र

 

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से संजय गुलेरिया, कांग्रेस से चन्द्र कुमार, बसपा से बीर सिंह, आप से बलदेव राज और हिमाचल जन क्रांति पार्टी से अरुण कुमार चुनाव लड़ेंगे।

 

देहरा विधानसभा क्षेत्र

 

विधानसभा क्षेत्र देहरा से रमेश चन्द धवाला भाजपा प्रत्याशी, डॉ. राजेशा शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी, हरबंस सिंह बसपा प्रत्याशी, मनीष कुमार आप प्रत्याशी तथा होशियार सिंह और वरुण कुमार आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

 

जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र

 

जसवां परागपुर से भाजपा से बिक्रम सिंह, कांग्रेस से सुरिंद्र मनकोटिया, बसपा से प्रेम चन्द, आप से साहिल चौहान तथा संजय पराशर और मुकेश कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी रण में उतरेंगे।

 

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र

 

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से रविंद्र सिंह, कांग्रेस से संजय रतन, बसपा से सुशील कुमार, आप से होशियार सिंह भारती और आजाद प्रत्याशी के तौर पर सुनील कुमार तथा अतुल कौशल चुनाव लड़ेंगे।

 

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र

 

जयसिंहपुर से रविंद्र कुमार धीमान भाजपा, यादवेंद्र गोमा कांग्रेस, संतोष कुमार आप, सुशील कुमार राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी तथा डॉ. केहर सिंह, और सुरिंद्र सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

 

सुलह विधानसभा क्षेत्र

 

विधानसभा क्षेत्र सुलह से भाजपा से विपिन सिंह परमार, कांग्रेस से जगदीश सिंह सपहिया, बसपा से सुरेश कुमार, आप से रविंद्र सिंह तथा निर्दलीय प्रत्याशी रेखा रानी, डॉ. स्वरूप सिंह राणा, जगजीवन पॉल, सुमन कुमार और चंद्र भान चुनाव लड़ेंगे।

 

नगरोटा विधानसभा क्षेत्र

 

नगरोटा से अरूण कुमार भाजपा, आर.एस. बाली कांग्रेस, उमा कांत आप तथा सिकंदर कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

 

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र

 

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पवन काजल, कांग्रेस के सुरिंद्र कुमार, बसपा के विजय कुमार, आप के राज कुमार तथा निर्दलीय प्रत्याशी कुलभाष चन्द, मोहिंद्र सिंह और अमित वर्मा चुनाव लड़ेंगे।

 

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र

 

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से सरवीण चौधरी भाजपा, केवल सिंह कांग्रेस, बनारसी दास डोगरा बसपा, अभिषेक सिंह आप, आशीष शर्मा हिन्दू समाज पार्टी और रमेश कुमार तथा जोगिंद्र सिंह आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

 

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र

 

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में भाजपा से राकेश कुमार, कांग्रेस से सुधीर शर्मा, आप से कुलवंत सिंह राणा तथा निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चन्द शुक्ला, अभय कुमार अशोक और विपिन नेहरिया होंगे।

 

पालमपुर विधानसभा क्षेत्र

 

पालमपुर से त्रिलोक कपूर भाजपा, आशीष बुटेल कांग्रेस, सुरेश कुमार बसपा और संजय भारद्वाज आप से चुनाव लड़ेंगे।

 

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र

 

विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ से भाजपा के मुल्खराज, कांग्रेस के किशोरी लाल, बसपा के अजय कुमार, आप के प्रमोद चन्द, स्वाभिमान पार्टी के विशेष और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गुरदास राम चुनाव लड़ेंगे।

 

यह होंगी महिला उम्मीदवार

 

इस बार जिला कांगड़ा से चार महिला प्रत्याशी विधानसभा जाने के लिए चुनावी रण में हिस्सा लेंगी। जिनमें नूरपुर से आप की मनीषा कुमारी, इंदौरा से भाजपा की रीता देवी, सुलह से आजाद प्रत्याशी रेखा रानी और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की सरवीण चौधरी चुनाव लड़ेंगी।

 

15 विधानसभा क्षेत्रों में 13 लाख से अधिक वोटर चुनेंगे विधायक

 

धर्मशाला। निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 12 नवम्बर को प्रदेश में होने वाले विधानसभा के आम चुनावों के लिए मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास को लेकर एक रिहर्सल की जा चुकी हैं। कांगड़ा जिले में दूसरी रिहर्सल 04 नवम्बर तथा तीसरी और अंतिम रिहर्सल 10 नवम्बर को होगी। तत्पश्चात पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी।  

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिला कांगड़ा के तहत 15 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कांगड़ा जिला में कुल 13 लाख 34 हजार 542 मतदाता हैं। इनमें 6 लाख 53 हजार 661 महिला मतदाता और 6 लाख 80 हजार 875 पुरुष वोटर हैं। सर्विस वोटर की संख्या 21768 हैं। विदेश में रह रहे 6 प्रवासी निर्वाचक हैं। इसके अलावा तीसरे जेंडर के 6 मतदाता हैं।

कहां कितने मतदाता

उन्होंने बताया कि मतदाताओं के विधानसभा वार आंकड़े के मुताबिक नूरपुर में 45176 महिला व 48540 पुरुष, इंदौरा में 44501 महिला, 48742 पुरुष, फतेहपुर में 43982 महिला और 46221 पुरुष, ज्वाली में 49684 महिला व 52161 पुरुष, देहरा में 42054 महिला व 43209 पुरूष, जस्वां परागपुर में 39008 महिला व 40848 पुरुष, ज्वालामुखी में 39333 महिला और 40808 पुरुष, जयसिंहपुर में 42588 महिला व 42590 पुरुष, सुलाह में 53130 महिला व 53846 पुरुष मतदाता हैं, नगरोटा में 44702 महिला व 46260 पुरुष, कांगड़ा में 41427 महिला और 42420 पुरुष, शाहपुर में 43801 महिला व 46177 पुरुष, धर्मशाला में 41469 महिला व 42359 पुरूष, पालमपुर में 38392 महिला व 40057 पुरुष व बैजनाथ में 44714 महिला और 46637 पुरुष मतदाता हैं।

1625 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिले में 1625 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शहरी क्षेत्र में 143 और ग्रामीण क्षेत्र में 1482 मतदान केंद्र हैं। 813 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। 30 पोलिंग बूथ ऐसे होंगे जिन्हें महिला चुनाव कर्मी संचालित करेंगी।

इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज

प्रचार : इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी

बयान : पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी

कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू

दुआ सलाम : कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू

सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री

आश्‍वासन : सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री

बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

बयान : बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

संबोधन : सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

संबोधन : आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

VIDEO POST

View All Videos
X