Tuesday, April 30, 2024
BREAKING
इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस कार खाई में गिरी, 2 युवकों की मौके पर मौत, 2 गंभीर चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री
 

कांग्रेस ने सिर्फ़ ग़रीबी हटाओ का नारा दिया मोदी ने 25 करोड़ ग़रीबी रेखा बाहर निकाले: जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, April 09, 2024 18:48 PM IST
कांग्रेस ने सिर्फ़ ग़रीबी हटाओ का नारा दिया मोदी ने 25 करोड़ ग़रीबी रेखा बाहर निकाले: जयराम ठाकुर

शिमला, 09 अप्रैल।  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ़ ग़रीबी हटाओ का नारा लगाती है और ग़रीबों कोई भूल जाती है। ग़रीबी मिटाने के लिए जी-जान से काम करते हैं नरेन्द्र मोदी। जब से उन्हें सेवा का मौक़ा मिला है तब से उन्होंने देश की 25 करोड़ की आबादी को ग़रीबी से बाहर निकाला है। समाज के वंचित वर्गों के लिए उन्होंने कितना काम किया है उतना आज तक की सरकारों ने मिलकर भी नहीं किया है। आज लाखों करोड़ की योजनाएं और उसके लाभार्थी तो मोदी के कार्यकाल की शुरुआत भर है। आने वाले समय में चीजें बहुत बेहतर होंगी। इस बात की गारंटी नरेन्द्र मोदी ने स्वयं दी है। प्रधानमंत्री ने ख़ुद कही है कि मोदी 3.0 में पूरी पिक्चर दिखेगी। आज भारत की विकास दर चीन से भी आगे निकल गई है। यह मोदी मैजिक है।

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कहा कि 25 करोड़ से बड़ी आबादी को ग़रीबी की रेखा से बाहर निकालना आसान काम नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री कभी आसान लक्ष्य नहीं तय करते हैं। उनके द्वारा योजनाबद्ध तरीक़े से किए गए जनहित के कार्यों का लाभ हर देशवासी मिल रहा है। आज कोई भी वर्ग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं से अछूता नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव के पहले ही नरेन्द्र मोदी ने अपने लक्ष्य निर्धारित कर दिये थे कि आने वाले कार्यकाल में भारत को तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल करेंगे और आज़ादी के सौ वर्ष पूरे होने के पहले ही भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। दूसरी तरह कांग्रेस और इंडी गठबंधन का क्या लक्ष्य है? हर हाल में नरेन्द्र मोदी को रोकना। नरेन्द्र मोदी को रोकने का क्या मतलब है? भारत के विकास को रोकना, भारत की बढ़ती आर्थिक, सामाजिक, सामरिक शक्ति को रोकना।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि सिर्फ़ किसान सम्मान निधि की बात करें तो इस योजना के 12 करोड़ से ज़्यादा लाभार्थी परिवार हैं और इस योजना पर 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की धनराशि किसानों को दी जा चुकी है। आयुष्मान योजना के द्वारा ही देश की 60 करोड़ से ज़्यादा लोगों को कवरेज मिली है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत 1 करोड़ परिवारों को लाभ मिलने वाला है। 2 करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ मातृशक्ति को लखपति दीदी बनाने की दिशा में मोदी सरकार काम कर रही है। चार करोड़ परिवारों को घर बिना किसी भ्रष्टाचार के  मोदी सरकार के दृष्टिकोण की वजह से संभव हो पाया है। 80 करोड़ गरीबों को नि:शुल्क राशन, 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ गरीबों को घर, 10 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला कनेक्शन, 14 करोड़ से ज्यादा लोगों को नल से जल, 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य का खर्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने दिया है। इसलिए देश के लोग नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है।

 

उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस

सियासत : उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस

चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

बयान : चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

एक्सपोज़र विज़िट : भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

प्रदेश हित : सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

चुनाव प्रचार : जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

हमला : बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

दावा : राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

पलटवार : कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

VIDEO POST

View All Videos
X