
नई दिल्ली, 27 अगस्त। शकुन्तदीप स्मृति में प्रकाशित पुस्तकों का बृहस्पतिवार को ऑनलाइन विमोचन किया गया। इस दौरान शकुन्तदीप की यादों को लेकर सबकी आंखें नम हो गईं। वक्ताओं ने इस दौरान दिशा प्रकाशन में शकुन्तदीप के योगदान को याद किया।
इसमें मधुदीप लिखित शुभ प्रभात, लव यू! (अंग्रेजी अनुवादः कल्पना भट्ट), कुमारसम्भव जोशी लिखित ये आप ही के किस्से हैं और सविता इन्द्र गुप्ता लिखित मेरी चुनिन्दा लघुकथाएँ का विमोचन गुरुग्राम से दिव्या शर्मा ने किया। दिव्या शर्मा ने इसके अलावा मेरी चुनिन्दा लघुकथाएँ के पंजाबी संस्करण का भी विमोचन किया। इस पुस्तक का अनुवाद प्रभाकर ने किया है। सभी पुस्तकों का प्रकाशन दिशा प्रकाशन द्वारा किया गया है। दिशा प्रकाशन बेहतरीन प्रकाशकों में से एक माना जाता है।
लेखक-लघुकथाकार मधुदीप गुप्ता शुभ प्रभात, लव यू! अपनी धर्मपत्नी शकुन्दीप गुप्ता को समर्पित की है। इसमें उन्होंने शकुन्दीप के साथ अपने सफर के सुनहरे पलों को शब्दों में पिरोया है। कार्यक्रम में लेखक भगीरथी, आच्छा, कांता राय, सुभाष नीरज, नीरज सुधांशु, अशोक भाटिया, उमेश महादोषी और शकुन्दीप की पुत्री प्रतिभा गुप्ता में शामिल थीं।
कार्यक्रम का संचालन कर रही अनघा जोगलेकर ने बताया कि शकुन्दीप गुप्ता की जयंती पर शकुन्दीप स्मृति दिशा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना था। लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से इस कार्यक्रम को 2 चरणों में करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में शकुन्तदीप गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि 20 जनवरी पर दिल्ली में पुरस्कार वितरण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। ये समारोह कोरोना संक्रमण को लेकर स्थितियां सामान्य रहने पर ही आयोजित होगा।







