
शिमला, 07 फरवरी। हिमाचल पुलिस के आर्केस्ट्रा बैंड के कलर्स टीवी के टेलेंट शो हुनरबाज में जबरदस्त परफॉरमेंस की चर्चा पूरे प्रदेश में हा रही है। वहीं इस बैंड की टीम को बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। आज पूरा दिन सोशन मीडिया पर यह बैंड छाया रहा। लोग इस बैंड की परफॉरमेंस का वीडिया और खबरे शेयर कर रहे थे। साथ ही बधाईयां दे रहे थे। वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, डीसीपी संजय कुंडू के अलावा विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने भी बैंड की परफॉरमेंस का वीडिया शेयर करके इनके हुनर को सलाम किया।
यह खबर भी पढ़ें.....
हिमाचल पुलिस का यह बैंड विजय कुमार की अगुवाई में इस मंच पर पहुंचा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी पुलिस जवानों के इस प्रदर्शन की तारीफ की है। सीएम ने कहा जवानों ने अपने हुनर से प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। सीएम ने कहा जवानों ने एक प्रेंक के माध्यम से कोविड से बचाव का संदेश भी दिया। डीजीपी संजय कुंडू ने अपनी टीम की इस परफॉर्मेंस के लिए सभी को बधाई दी है। इसे हिमाचल के लिए गर्व का क्षण कहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि बैंड में शामिल पुलिस कर्मी हिमाचल का नाम देश भर में और ऊंचा करेंगे।







