Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

राणे की चेतावनी, अब उद्धव को जल्द ही उत्तर प्रदेश जाना होगा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, August 29, 2021 16:04 PM IST
राणे की चेतावनी, अब उद्धव को जल्द ही उत्तर प्रदेश जाना होगा

मुंबई, 29 अगस्त। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को मानहानि के मामलों का सामना करने के लिए जल्द ही उत्तर प्रदेश का जाना होगा। राणे अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के तहत तटीय महाराष्ट्र स्थित अपने गृह जिले सिंधुदुर्ग में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

 

भाजपा नेता ने कहा कि उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित तौर पर यह कहने के लिए मानहानि के मामले दर्ज किए जा रहे हैं कि (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) योगी आदित्यनाथ को चप्पल से पीटा जाना चाहिए। अब उन्हें अनुभव होगा कि उत्तर प्रदेश जाने पर कैसा महसूस होता है।

 

राणे ने कहा कि वह (उद्धव ठाकरे) किस तरह के मुख्यमंत्री हैं? वह सिर्फ घर पर बैठकर कार्यक्रम में सम्मिलित होते हैं। उन्हें बाहर जाना चाहिए और स्थानों का दौरा करना चाहिए। राणे ने इस हफ्ते की शुरुआत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी की थी जिससे विवाद पैदा हो गया था। इस संबंध में राणे को गिरफ्तार भी किया गया था और कुछ घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था।

 

इस बीच नारायण राणे की पत्नी नीलम राणे ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार उनके पति को गिरफ्तार करेगी। उन्होंने एक मराठी समाचार चैनल कहा कि ‘मैंने शिवसेना से इस तरह की हरकत की कभी उम्मीद नहीं की थी जिस पार्टी को मेरे पति ने अपने जीवन के 40 साल दिए। अगर वे अपने पूर्व नेता के खिलाफ इस तरह से काम कर रहे हैं तो मुझे नहीं पता कि मैं क्या कहूं।’

 

उन्होंने कहा कि ‘मैं भी हैरान थी जब शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने तब यहां (मुंबई में) मेरे घर पर हमला किया जब हम सभी एक रैली के लिए निकले थे। केवल बहू और मेरे नाती-पोते थे। वे एक घर पर हमला कैसे कर सकते हैं।’

रणवीर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लवरंजन की फिल्म के श्रमिकों का मेहनताना नहीं मिला

सवा करोड़ बकाया : रणवीर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लवरंजन की फिल्म के श्रमिकों का मेहनताना नहीं मिला

पत्रकार की शिकायत पर सलमान को जारी समन मामले में हाईकोर्ट से राहत

5 मई तक रोक : पत्रकार की शिकायत पर सलमान को जारी समन मामले में हाईकोर्ट से राहत

साप्ताहिक हाजिरी दर्ज कराने एनसीबी के समक्ष पेश हुआ आर्यन खान

क्रूज पर ड्रग्‍स मामला : साप्ताहिक हाजिरी दर्ज कराने एनसीबी के समक्ष पेश हुआ आर्यन खान

मुंबई की जेल में 22 दिन रहने के बाद आर्यन खान आज रिहा

सशर्त जमानत : मुंबई की जेल में 22 दिन रहने के बाद आर्यन खान आज रिहा

शाहरुख खान, अनन्या पांडे के घर पहुंचे एनसीबी के अधिकारी, अनन्‍या से पूछताछ जारी

क्रूज में ड्रग्‍स का मामला : शाहरुख खान, अनन्या पांडे के घर पहुंचे एनसीबी के अधिकारी, अनन्‍या से पूछताछ जारी

नशीले पदार्थ रखने के आरोप में बाकी साथियों समेत शाहरुख खान पुत्र आर्यन गिरफ्तार

रेव पार्टी पर एनसीबी का छापा : नशीले पदार्थ रखने के आरोप में बाकी साथियों समेत शाहरुख खान पुत्र आर्यन गिरफ्तार

महाराष्ट्र सरकार की जांच के खिलाफ परमबीर सिंह की याचिका खारिज

बंबई उच्‍च न्‍यायालय का फैसला : महाराष्ट्र सरकार की जांच के खिलाफ परमबीर सिंह की याचिका खारिज

आरएसएस की तुलना तालिबान से करने में जावेद अख्तर गलत: शिवसेना

सामना का संपादकीय : आरएसएस की तुलना तालिबान से करने में जावेद अख्तर गलत: शिवसेना

VIDEO POST

View All Videos
X