Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• राजनीतिक मंशा से नए जिले बनाए तो सत्तां में आते ही करेंगे रिव्यू: जयराम ठाकुर • नूरपुर पुलिस ने नशा तस्‍कर की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की • सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री
 

युवक पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, June 26, 2021 19:51 PM IST
युवक पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप
-आरोपित ने गर्भवती होने पर महिला को गर्भपात करवाने के लिए की मारपीट


-आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
 
 
यमुनानगर, 26 जून। शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने एक युवक पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म करने व गर्भपात करवाने से मना करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
 
 
जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की कॉलोनी के ही अंकुश के साथ दोस्ती थी। उसके पति की गैरमौजूदगी में अंकुश अक्सर उनके घर पर आ जाता था।  24 अक्टूबर, 2020 को वह अपने पति के साथ घर पर मौजूद थी।  इस दौरान आरोपित अंकुश उनके घर पर आ गया। आरोपित ने उन दोनों को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह तथा उसका पति बेहोश हो गए। इस दौरान आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
 
 
इसके बाद अक्सर जब भी उसका पति घर पर नहीं होता था, अंकुश उसके साथ गलत काम करता था। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह चार माह से गर्भवती हो गई। जब उसने इस बारे अंकुश को बताया तो अंकुश तथा उसके परिजनों भोली रानी व सतीश उपाध्याय ने उस पर गर्भपात करवाने का दबाव बनाया। जब उसने गर्भपात करवाने से मना कर दिया तो आरोपितों ने उसके व उसके पति के साथ मारपीट की। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपितों के खिलाफ धारा 323, 328, 376-टू एन व 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में जांच कर रही एसआई कुसुम लता का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

VIDEO POST

View All Videos
X