Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सीएम ने किया कविता संग्रह का विमोचन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, November 07, 2021 17:42 PM IST
सीएम ने किया कविता संग्रह का विमोचन

शिमला 07 नवंबर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने युवा लेखिका सिमरन अग्रवाल द्वारा लिखित किताब सौदाद-ए लव एवरलास्टिंग का विमोचन किया। वर्तमान में वह डॉ. यशवन्त सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन में वानिकी बीएससी की अन्तिम वर्ष की छात्रा है।

 

युवा लेखिका के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कविताओं का यह संग्रह पाठकों को आनन्द प्रदान करने के साथ-साथ नवोदित लेखिकों को भी प्रेरित करेगा। उन्होंने लेखिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य की योजनओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

इस पुस्तक में 8 विषयों प्रेम, दर्द, आशा, साहस, लालसा, असफलता, दिल टूटने और आत्म प्रेम पर आधारित 70 कविताएं संकलित हैं। किताब में पहले प्यार के अनुभव, प्यार के खोने और दिल टूटने के पश्चात होने वाली भावनाओं को वर्णित किया गया है। किताब में बताया गया है कि किस प्रकार हम जीवन में आशा और विश्वास के साथ स्वयं से प्रेम करना सीखते हैं तथा समय के साथ चीजें और अधिक बेहतर हो जाती हैं। सिमरन के पिता दिनेश अग्रवाल, माता नीता अग्रवाल, विशेष अग्रवाल, अलका अग्रवाल तथा सक्षम अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

 

राज्यपाल को कविता संग्रह भेंट किया

 

सिमरन अग्रवाल ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को आज राजभवन में अपनी कविता-संग्रह सौदाद-ए लव एवरलास्टिंग भेंट किया। किताब में प्रेम, आशा और आत्म प्रेम की खोज के बारे में लिखा गया है। राज्यपाल ने लेखिका के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कविताओं के माध्यम से उन्होंने गम्भीर विचारों को प्रदर्शित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी वे लेखन के क्षेत्र में अपने प्रयास जारी रखेंगी।

 

सिमरन अग्रवाल का जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ में और पालन-पोषण शिमला में हुआ है। वर्तमान में वह डॉ. यशवन्त सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन से वानिकी में बीएससी कर रही हैं। उनकी माता शिमला में अध्यापिका है और स्वयं भी एक कवयित्री हैं। पुस्तक में 8 विषयों पर आधारित 70 कविताओं का संग्रह है।

  

अंतरराष्‍ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन शिमला में 16 से 18 जून तक

प्रवेश होगा निशुल्‍क : अंतरराष्‍ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन शिमला में 16 से 18 जून तक

मुख्यमंत्री ने कविता संग्रह हाशिये वाली जगह का विमोचन किया

हिमतरू प्रकाशन : मुख्यमंत्री ने कविता संग्रह हाशिये वाली जगह का विमोचन किया

सब खुश थे सुनकर जंग की बातें, मगर इधर पहरों मुंह में निवाला नहीं गया...

कवियों ने किया साहित्य उत्सव सराबोर : सब खुश थे सुनकर जंग की बातें, मगर इधर पहरों मुंह में निवाला नहीं गया...

साहित्य उत्सव शुरू, देश के वरिष्ठ साहित्यकारों से सीधा संवाद

दलाईलामा ने भेजा संदेश : साहित्य उत्सव शुरू, देश के वरिष्ठ साहित्यकारों से सीधा संवाद

कितने मशहूर हो गये हो क्या, खुद से भी दूर हो गये हो...

कवि साम्‍मेलन आयोजित : कितने मशहूर हो गये हो क्या, खुद से भी दूर हो गये हो...

मल्लिका नड्डा ने पद्मश्री के लिए ललिता और विद्यानंद को बधाई दी

सम्‍मान : मल्लिका नड्डा ने पद्मश्री के लिए ललिता और विद्यानंद को बधाई दी

सोची-समझी साजिश के तहत विकृत किया गया भारतीय इतिहास: धूमल

राष्ट्रीय परिसंवाद एवं वेबीनार : सोची-समझी साजिश के तहत विकृत किया गया भारतीय इतिहास: धूमल

युवा पीढ़ी को उपलब्‍ध करवाई जाए ऐतिहासिक घटनाओं की सही डॉक्यूमेंटेशन:राज्यपाल

नेरी शोध संस्‍थान में परिसंवाद : युवा पीढ़ी को उपलब्‍ध करवाई जाए ऐतिहासिक घटनाओं की सही डॉक्यूमेंटेशन:राज्यपाल

VIDEO POST

View All Videos
X