Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

बद्दी के उद्योगों में 85 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 अगस्त को

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, August 18, 2025 21:18 PM IST
बद्दी के उद्योगों में 85 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 अगस्त को

सोलन, 18 अगस्‍त। सोलन ज़िला के बद्दी में कार्यरत दो उद्योगों में 85 विभिन्न पदों को भरने के लिए ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन द्वारा कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

उन्होंने कहा कि यह कैंपस इंटरव्यू में 27 अगस्त, 2025 को उप रोज़गार कार्यालय नालागढ़, ज़िला सोलन में आयोजित किया जाएगा। कैंपस इंटरव्यू प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। जगदीश कुमार ने कहा कि मैसर्ज़ हिमटेक्नो फोर्ज बद्दी में सीएनसी ऑपरेटर के 75 पद व मैसर्ज़ बिरला टेक्सटाइल बद्दी में ट्रेनी के 10 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आई.टी.आई. फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट व आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने के पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

 

ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेज़ों सहित उप रोज़गार अधिकारी कार्यालय नालागढ़ में 27 अगस्त, 2025 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा।

 

उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-227242 व मोबाइल नम्बर 82199-71112 पर सम्पर्क कर सकते है।

VIDEO POST

View All Videos
X