Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

साई के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में किया जाएगा खेल सुविधाओं का विस्तार: अनुराग सिंह ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, April 14, 2023 16:54 PM IST
साई के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में किया जाएगा खेल सुविधाओं का विस्तार: अनुराग सिंह ठाकुर

हमीरपुर,14 अप्रैल। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में बैडमिंटन कोर्ट, मैट्स हॉल, जूडो हॉल और बॉक्सिंग हॉल का उद्घाटन किया।
   

इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, साई के अधिकारियों तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने से प्रतिभाशाली खिलाड़ी बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए अगर जमीन उपलब्ध होती है तो यहां कम से कम 20 प्रमुख खेलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं जुटाई जाएंगी। खिलाड़ियों को हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया अभियान के तहत पांच वर्षों के दौरान खेल सुविधाओं पर लगभग 3200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे देश भर के खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अणु में सिंथेटिक ट्रैक और अन्य खेल सुविधाओं की चर्चा करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यहां खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय उद्यमियों, स्वयंसेवियों, खेल प्रेमियों और समाज के प्रमुख लोगों को आगे आना चाहिए। ये सभी लोग मिलकर एक संस्था के माध्यम से खेल गतिविधियों का बेहतर संचालन कर सकते हैं और किसी न किसी रूप में खिलाड़ियों की मदद कर सकते हैं। इससे हमीरपुर में एक बेहतरीन खेल संस्कृति विकसित होगी।

 

युवा खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत की नसीहत देते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि वे अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयारी करें तथा मैदान में खूब पसीना बहाएं। तभी वे जीवन में बेहतरीन खिलाड़ी बन सकेंगे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा देश के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर साई की क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया तथा राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।
   

कार्यक्रम में उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी पूर्ण चंद कटोच, साई के अधिकारी, प्रशिक्षक और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
 

हमीरपुर एमसी के लिए 150 करोड़ की योजना का खाका तैयार: सुनील शर्मा बिट्टू

शिलान्‍यास : हमीरपुर एमसी के लिए 150 करोड़ की योजना का खाका तैयार: सुनील शर्मा बिट्टू

धनेटा स्‍कूल होगा सीबीएससी, नादौन में खुलेगा कषि विपणन केंद्र: सीएम

सरकार गांव के द्वार : धनेटा स्‍कूल होगा सीबीएससी, नादौन में खुलेगा कषि विपणन केंद्र: सीएम

श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर

समीक्षा बैठक : श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर

धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर परिसर को किया खाली

अलर्ट : धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर परिसर को किया खाली

ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया

रिजल्‍ट : ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया

सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार

शहादत : सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

शोक : मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन

दुखद : स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन

VIDEO POST

View All Videos
X