Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

बजाज कैप्टिल इंशोयरेंस ब्रॉकिंग में भरे जाएंगे 30 पद

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, November 11, 2024 17:25 PM IST
बजाज कैप्टिल इंशोयरेंस ब्रॉकिंग में भरे जाएंगे 30 पद

ऊना, 11 नवंबर। बजाज कैप्टिल इंशोयरेंस ब्रॉकिंग लिमिटेड ऊना द्वारा लिपिक में 15 पद तथा सेल्ज़ और मार्किटिंग में 15 पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के साक्षात्कार 16 नवंबर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा।

 

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं और किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना अनिवार्य है। इसके अलावा आयु सीमा 18 से 25 वर्ष और वेतन 12 हज़ार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नम्बर, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 97369-12969 मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

VIDEO POST

View All Videos
X