Tuesday, April 30, 2024
BREAKING
इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस कार खाई में गिरी, 2 युवकों की मौके पर मौत, 2 गंभीर चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री
 

सीएम से मिली विद्युत बोर्ड कर्मचारी संघर्ष समिति, मांगों पर की चर्चा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, January 18, 2024 18:09 PM IST
सीएम से मिली विद्युत बोर्ड कर्मचारी संघर्ष समिति, मांगों पर की चर्चा

शिमला,18 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार किया जा रहा है। वे आज ओक, ओवर शिमला में विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों एवं इंजीनियरों की संयुक्त संघर्ष समिति के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा ओपीएस तथा अन्य मांगों के वित्तीय तथा तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों के संरक्षण के लिए सदैव संवेदनशील रही है और उनके कल्याण के लिए निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में वित्तीय प्रबंधन व वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार के बोर्डों, निगमों व अन्य संस्थानों की वित्तीय स्थिति और कार्यप्रणाली को सशक्त किया जा रहा है। प्रदेश सरकार विद्युत बोर्ड की आर्थिक स्थिति को सुधारने के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों की रक्षा व उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक लोकेश ठाकुर, सह संयोजक हीरा लाल वर्मा व लक्ष्मण काप्टा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस

सियासत : उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस

चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

बयान : चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

एक्सपोज़र विज़िट : भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

प्रदेश हित : सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

चुनाव प्रचार : जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

हमला : बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

दावा : राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

पलटवार : कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

VIDEO POST

View All Videos
X