Saturday, April 27, 2024
BREAKING
बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री
 

लोक सेवा अयोग के माध्यम से भरे जाएंगे पुलिस कांस्टेबल के 1226 पद: सीएम

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, February 16, 2024 20:54 PM IST
लोक सेवा अयोग के माध्यम से भरे जाएंगे पुलिस कांस्टेबल के 1226 पद: सीएम

शिमला,16 फरवरी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्‍यमंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में पुरूष एवं महिला कांस्टेबल के 1226 पद भरने की अनुमति प्रदान की है। इनमें 818 पद पुरूष कांस्टेबल 351 महिला कांस्टेबल तथा 57 पद पुरूष चालक के शामिल हैं।

 

उन्‍होंने बताया कि तृतीय श्रेणी के ये सभी पद सीधी भर्ती के तहत हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे और इनमें महिला उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। विभाग की ओर से भर्ती संबंधी संस्तुति आयोग को भेज दी गई है। उन्‍होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ते हुए पात्र युवाओं को रोजगार तथा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत इन पदों के लिए लिखित परीक्षा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से करवाने का निर्णय लिया गया है। ये सभी 1226 पद संबंधित जिला के जनसंख्या अनुपात और आरक्षण रोस्टर के अनुसार भरे जाएंगे।

 

बिलासपुर जिला से 46 पद पुरूष कांस्टेबल तथा 19 पद महिला कांस्टेबल व तीन पद चालक के भरे जाएंगे। इसी प्रकार चंबा जिला से 62 पद पुरूष व 27 पद महिला कांस्टेबल के तथा चार पद चालक के, हमीरपुर जिला से 54 पद पुरूष व 23 पद महिला कांस्टेबल तथा चार पद चालक के भरे जाएंगे।

 

इसी तरह कांगड़ा जिला से 180 पद पुरूष व 77 पद महिला कांस्टेबल तथा 12 पद चालक के, किन्नौर जिला से 10 पद पुरूष और चार पद महिला कांस्टेबल के व एक पद चालक का, कुल्लू जिला से 52 पद पुरूष व 22 पद महिला कांस्टेबल तथा चार पद चालक के, लाहौल स्पीति जिला से चार पद पुरूष व दो पद महिला कांस्टेबल के, मंडी जिला से 119 पद पुरूष व 51 पद महिला कांस्टेबल तथा आठ पद चालकों के भरे जाएंगे।

 

इसी प्रकार शिमला जिला के 97 पद पुरूष कांस्टेबल व 42 पद महिला कांस्टेबल तथा सात पद चालक के भरे जाएंगे। इसी प्रकार सिरमौर जिला से 63 पद पुरूष व 27 पद महिला कांस्टेबल व पांच पद चालकों के, सोलन जिला से 69 पद पुरूष व 30 पद महिला कांस्टेबल के तथा पांच पद चालक के और ऊना जिला से 62 पद पुरूष व 27 पद महिला कांस्टेबल के तथा चार पद चालकों के भरे जाएंगे।

जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

चुनाव प्रचार : जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

हमला : बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

दावा : राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

पलटवार : कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान

बयान : महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान

कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम

पलटवार : कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम

भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस

आरोप : भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस

प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस

मार्च पास्‍ट : प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस

VIDEO POST

View All Videos
X