
नोएडा, 10 जनवरी। बाबा बालकनाथ मंदिर सेक्टर 71 में रविवार को लोहड़ी का पर्व बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
शिव शक्ति सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान ने सभी को लोहड़ी व मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामना देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अनुसार रविवार सुबह 10 बजे लोहड़ी जलाई जाएगी और पूजन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद दोपहर 1 बजे प्रसाद (खिचड़ी, रोट प्रसाद, मूंगफली) का वितरण किया जाएगा।
प्रधान ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए परिजन किसी भी मोबाइल नंबर पर एक संपर्क कर सकते हैं...
रमेश कंठवाल-9213792150
राकेश शर्मा-9810197647
अंकित शर्मा-9999313972
पंडित जी सेक्टर-71-7982653427







