Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

नोएडा में भव्य साईं शोभा यात्रा निकाली

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, April 05, 2023 08:40 AM IST
नोएडा में भव्य साईं शोभा यात्रा निकाली

नोएडा, 5 मार्च। उत्तर प्रदेश के नोएडा में रविवार को साईं करुणा धाम के 20वें स्थापना दिवस  के उपलक्ष्य में भव्य साईं शोभा यात्रा निकाली गई।
यात्रा साईं मंदिर से शुरू होकर सेक्टर-52 के ई, सी, डी ब्लाक, सेक्टर-52 की पुलिस चौकी, सेक्टर-34 विलाबॉन्ग स्कूल, हिमगिरी आवासीय परिसर, सेक्टर-52 के श्रीराम शरणम मंदिर, सत्य मेडिकल अस्पताल से होते हुए गिझौड़ पहुंची।
गिझौड़ से सेक्टर-52 में वापस प्रवेश करते हुए सेक्टर-61 के शिवालिक भवन, शांतिकुंज, शताब्दी विहार, जे.एस.एस. स्कूल, पंचचूली आवासीय परिसर, गोल चौराहा, लाइफ केयर अस्पताल से मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान एक खुली गाड़ी में साईं बाबा की भव्य मूर्ति भक्तों के दर्शन के लिए रखी गई थी। 200 से अधिक साईं भक्त पूरे यात्रा मार्ग में सम्मिलित रहे। भक्तों ने जगह-जगह साईं यात्रा पर फूलों की वर्षा की।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार, सचिव आर. के. शर्मा, कोषाध्यक्ष के. एन. डिमरी, जीसी अग्रवाल, अशोक चौहान, योगेंद्र सिंह, एलके गुप्ता और जय प्रकाश भी शोभा यात्रा के दौरान मौजूद थे।

VIDEO POST

View All Videos
X