
नोएडा, 15 फरवरी। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर 71 स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज सुबह साढ़े पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। श्रद्धालु भक्ति भाव से लाइनों में लग अपनी बारी का आने का इंतजार करते दिखे। लाइनों में खड़े बच्चों का भी उत्साह देखते ही बनता था।

मंदिर परिसर हर हर महादेव, भोले बाबा आदि के जयकारों से गूंज रहा था। भक्तजन अपनी बारी आने पर जल, दूध, दही, घी आदि से शिवलिंग का अभिषेक भी कर रहे थे और बेलपत्र, भांग, आक, धूतरा, बेर फल-फूल भी चढ़ा रहे थे। इस दौरान भक्त जहां शिवलिंग पर जल अर्पित कर मनोकामना मांग रहे थे। वहीं, बाबा बालकनाथ से भी आशीर्वाद ले रहे थे।








