
नोएडा, 11 जनवरी। बाबा बालकनाथ मंदिर सेक्टर 71 में रविवार को लोहड़ी का पर्व बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
शिव शक्ति सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य संरक्षक आर के शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह 10 बजे लोहड़ी जलाई गई और पूजन किया गया। इसके बाद सुबह 11 बजे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हें बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मनमोह लिया। कार्यक्रम के अंत में दोपहर 1 बजे प्रसाद (खिचड़ी, रोट प्रसाद, मूंगफली) का वितरण किया गया।












