
नोएडा, 19 फरवरी। नोएडा के सेक्टर 71 स्थित सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ मंदिर का 17वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर जहां शनिवार सुबह आठ बजे मंदिर परिसर में हवन पूजन और बाबाजी के पवित्र झंडे का रोहण किया जाएगा। इसके बाद मंदिर परिसर से सुबह 10 बजे से हर साल की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
वहीं, रविवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक मंदिर परिसर में बाबाजी के भजन गाए जाएंगे। जिसके बाद हिमाचली धाम का भंडारा होगा।
पिछले साल जहां हिमाचल की विख्यात गायिका वन्दना धीमान ने अपनी आवाज के जादू से बाबाजी के भक्तों को पूरी तरह से भक्ति के रंग में डूबो दिया था। वहीं, इस बार हिमाचली गायक इशांत भारद्वाज अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। उन्होंने इस मौके पर बाबा जी के भक्तों को दिए एक संदेश में अधिक से अधिक संख्या में अपने ईष्ट के चरणों में हाजिरी लगाने का आह्वान किया है।







